लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) में भोपाल (Bhopal) संसदीय सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) को बीजेपी उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Pragya Singh Thakur) के हाथों हार का सामना करना पड़ा. दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने जीत के तमाम जतन किए, चुनाव प्रचार में जोर लगाने के अलावा साधु संतों की शरण में भी गए. निरंजनीय अखाड़े के पूर्व महामंडलेश्वर बैराग्यानंद गिरी (Bairagyanand Giri) ने भी दिग्विजय सिंह के लिए चुनाव प्रचार किया. प्रचार के दौरान वो यहां तक कह गए कि अगर दिग्विजय सिंह चुनाव हार गए तो वो समाधि ले लेंगे. 23 मई को चुनावी नतीजे आए और दिग्विजय सिंह हार गए. अब बैराग्यानंद गिरी ने अपनी भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 16 जून को हवन-कुंड में ब्रह्मलीन समाधि लेने की घोषणा की है. इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी को एक आवेदन देकर स्थान निर्धारित करने सहित समाधि लेने की अनुमति मांगी है.
निरंजनीय अखाड़े के पूर्व महामंडलेश्वर बैराग्यानंद ने अपने अधिवक्ता माजिद अली के माध्यम से जिलाधिकारी को बुधवार को दिए आवेदन में कहा है, "कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के पक्ष में प्रचार करते हुए उनकी विजय की कामना के लिए एक यज्ञ-हवन किया था. इस दौरान संकल्प लिया था कि अगर इस चुनाव में दिग्विजय सिंह को पराजय मिलती है तो हवन कुंड में ब्रह्मलीन समाधि लूंगा."
-
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया
लोकसभा चुनाव के दौरान बेहूदे बयान देकर चर्चा में रहे यह नेता मैदान जीतने में हुए सफल
पत्र में आगे कहा गया है, "साधु-संतों से परामर्श के बाद विधि-विधान से 16 जून अपराह्न् दो बजकर 11 मिनट पर ब्रह्मलीन समाधि लेने का निश्चय किया है, ताकि संकल्प पूरा कर सकूं." बैराग्यानंद ने जिलाधिकारी से समाधि के लिए स्थान निर्धारित करते हुए स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया है.
विवादों के बाद भी जीत गईं प्रज्ञा ठाकुर, मालेगांव धमाकों की आरोपी से लेकर सांसद बनने तक का सफर
ज्ञात हो कि बाबा बैराग्यानंद ने मई माह में लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिह को चुनाव जिताने के लिए राजधानी के कोहेफिजा इलाके में मिर्ची यज्ञ किया था. इसी के दौरान उन्होंने घोषणा की थी कि यदि दिग्विजय सिह लोकसभा चुनाव में भोपाल सीट से चुनाव नहीं जीते तो वह (बाबा बैराग्यनंद) हवन-कुंड में समाधि ले लेंगे.
लोकसभा चुनाव में सिंह को भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से हार का सामना करना पड़ा. उसके बाद से बाबा बैराग्यानंद को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही थीं. अब उन्होंने समाधि लेने की घोषणा की है और जिलाधिकारी से स्थान निर्धारित करने और अनुमति देने का अनुरोध किया है.
VIDEO: प्रज्ञा ठाकुर ने 3 लाख 64 हजार वोटों से दिग्विजय सिंह को हराया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं