विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2017

अजित जोगी ने हेलीकॉप्टर खरीद में रमन सिंह के खिलाफ जांच की मांग की

अजित जोगी ने पनामा दस्तावेज मामलों में कथित तौर पर रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह के विदेशी बैंक खातों से जुड़े मामले में कार्रवाई करने की भी मांग की.

Also Read in
अजित जोगी ने हेलीकॉप्टर खरीद में रमन सिंह के खिलाफ जांच की मांग की
अजित जोगी.
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी ने बुधवार को मांग करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री रमन सिंह के खिलाफ जांच शुरू करनी चाहिए, जिनकी सरकार ने अगस्ता वेस्टलैंड से हेलीकॉप्टर की खरीद में साल 2008 में एक बिचौलिये को भुगतान किया. अजित जोगी ने पनामा दस्तावेज मामलों में कथित तौर पर रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह के विदेशी बैंक खातों से जुड़े मामले में कार्रवाई करने की भी मांग की.

यह भी पढ़ें : बीजेपी-कांग्रेस की हुई शादी! ढोल-नगाड़ोंं के साथ निकली बारात, दोनों ने लिए 7 फेरे

जोगी ने कहा कि यदि 2 अक्टूबर (महात्मा गांधी जयंती) तक जांच नहीं शुरू की गई, तो वह हजारों लोगों के साथ दिल्ली में जंतर मंतर पर उपवास शुरू करेंगे.
VIDEO : 

जोगी ने यह भी आरोप लगाया कि बीजू जनता दल (बीजद) सांसद बिजयंत पांडा की कंपनी को साल 2007-2008 के दौरान विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी देने में अनियमितता बरती गई, जिस वक्त पी.चिदंबरम केंद्रीय वित्त मंत्री थे. उन्होंने इसकी जांच की मांग की.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajit Jogi, Helicopter Deal, Raman Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com