विज्ञापन
This Article is From Sep 22, 2017

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भाई इकबाल कासकर बोला- मैं कबाड़ी हूं!

इक़बाल ने अपनी कमाई भी बहुत कम बताई है, पुलिस को उसकी बातों पर भरोसा नही है.

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भाई इकबाल कासकर बोला- मैं कबाड़ी हूं!
ठाणे क्राइम ब्रांच के मुताबिक इक़बाल जांच में सहयोग नही कर रहा है....
  • इक़बाल कासकर ने अपनी कमाई भी बहुत कम बताई है
  • पुलिस को इकबाल की बातों पर भरोसा नहीं है
  • इक़बाल अभी वही सब बता रहा है जो सबको पता जाहिर है
मुंबई: ठाणे पुलिस की गिरफ्त में आया इक़बाल कासकर का दावा है कि वो स्क्रैप का काम करता है और लाख दो लाख रुपये लगाकर धंधा करता है. इसके अलावा एक दुकान है जिसे उसने किराये पर दिया है. इक़बाल ने अपनी कमाई भी बहुत कम बताई है. हालांकि पुलिस को उसकी बातों पर भरोसा नहीं है. ठाणे क्राइम ब्रांच के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे के मुताबिक इक़बाल जांच में सहयोग नही कर रहा है.

ठाणे एंटी एक्सटॉर्शन सेल को इक़बाल कासकर और बाकी 2 आरोपियों की 8 दिन की पुलिस हिरासत मिली है, अभी 3 दिन बीत गए लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी इक़बाल के मुंह से निकलवा पाने में पुलिस सफल नहीं हुई है. इस बीच इतना पता चला है कि इक़बाल ने भी दाऊद के पाकिस्तान में होने की पुष्टि की है.

यह भी पढ़ें: श्रद्धा कपूर की फिल्‍म 'हसीना पारकर' की फंडिंग की होगी जांच

उसने बताया है कि इक़बाल ने पाकिस्तान के 4 पते बताए हैं. चारों ही आसपास है. दाऊद इब्राहिम, अनीस इब्राहिम और छोटा शकील इन्हीं चारों में अलग-अलग रहते हैं. जांच से जुड़े अफसरों का मानना है कि ये कोई नई जानकारी नहीं है. इक़बाल अभी वही सब बता रहा है जो जग जाहिर है. इक़बाल ने पिछले तीन साल से दाऊद इब्राहिम या अनीस इब्राहिम से कोई भी संपर्क होने से इनकार किया है.

पढ़ें: हसीना पारकर के घर में बिरयानी खा रहा था इकबाल कासकर, वसूली में लेता था फ्लैट, पुलिस ने खोला राज

इस बीच दाऊद इब्राहिम के नाम से इक़बाल कासकर ने जिन बिल्डरों, जौहरियों या व्यवसायियों से जबरन वसूली की है उनमें से कुछ सामने आने लगे हैं. ठाणे पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के मूताबिक लभी तक 10 के करीब पीड़ितों का पता चला है. उन्ही में से एक जौहरी की शिकायत पर बुधवार को इक़बाल कासकर और बाकी के दो आरोपी मुमताज़ और रियाज़ के खिलाफ एक और मामला दर्ज कर लिया गया है.

VIDEO : दाऊद का भाई इक़बाल कासकर 8 दिन की पुलिस हिरासत में


दाऊद के भाई इक़बाल कासकर को एन्काउंटर स्पेशलिस्ट और ठाणे पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल के सीनियर पीआई प्रदीप शर्मा ने 19 सितंबर को नागपाड़ा में उसकी बहन हसीना पारकर के घर से गिरफ्तार किया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iqbal Kaskar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com