विज्ञापन

शिवसेना (UBT) को टूट से बचाने के लिए 'ऑपरेशन टाइगर' को नाकाम करने के लिए उद्धव ने झोंकी ताकत, चार सांसद पहुंचे दिल्ली

मुंबई से दिल्ली तक सियासी पारा चरम पर है, जहां शिवसेना (UBT) एक बार फिर बड़े बिखराव की कगार पर खड़ी नजर आ रही है. इस बीच विरोधी खेमे के 'ऑपरेशन टाइगर' की आहट और सांसदों के बीच पनप रहे असंतोष को भांपते हुए उद्धव ठाकरे ने खुद मोर्चा संभाल लिया है. पार्टी को टूटने से बचाने के लिए मातोश्री ने अपना 'क्राइसिस मैनेजमेंट' प्लान एक्टिव कर दिया है.

शिवसेना (UBT) को टूट से बचाने के लिए 'ऑपरेशन टाइगर' को नाकाम करने के लिए उद्धव ने झोंकी ताकत, चार सांसद पहुंचे दिल्ली
शिवसेना (UBT) को टूट से बचाने के लिए 'ऑपरेशन टाइगर' को नाकाम करने के लिए उद्धव ने झोंकी ताकत
NDTV

Operation Tiger:  मराठा राजनीति के केंद्र मुंबई से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक इस वक्त सियासी पारा चढ़ा हुआ है. शिवसेना (यूबीटी) एक बार फिर इतिहास के सबसे नाजुक मोड़ पर खड़ी है. दरअसल, अंदरूनी सूत्रों से छनकर आ रही खबरें इशारा कर रही हैं कि उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) इस वक्त टूटने की कगार पर पहुंच चुकी है. इस संभावित बिखराव और विरोधी खेमे के 'ऑपरेशन टाइगर' को नाकाम करने के लिए मातोश्री ने अब अपना 'क्राइसिस मैनेजमेंट' प्लान एक्टिव कर दिया है. खुद उद्धव ठाकरे और उनके सिपहसालार हर एक सांसद को सहेजने में जुट गए हैं.

दरअसल, पार्टी के भीतर बगावत की सुगबुगाहट को भांपते हुए ठाकरे गुट के शीर्ष नेतृत्व ने मोर्चा संभाल लिया है. सूत्रों का कहना है कि उद्धव ठाकरे के निर्देश पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सांसदों को मनाने और उनकी नाराजगी दूर करने का काम सौंपा गया है. हर एक सांसद से अब व्यक्तिगत स्तर पर संपर्क साधा जा रहा है. यानी सांसदों के मन में क्या चल रहा है, उनकी शिकायतें क्या हैं, इन सभी बातों को विस्तार से सुना जाएगा और इसकी पल-पल की रिपोर्ट सीधे उद्धव ठाकरे को सौंपी जाएगी, ताकि समय रहते डैमेज कंट्रोल किया जा सके.

सियासी हलचल के बीच दिल्ली में जुट रहे हैं ठाकरे के 'चार सिपाही'

एक तरफ जहां मुंबई में पार्टी को बचाने की कशमकश जारी है. वहीं, दूसरी तरफ देश की सियासी राजधानी दिल्ली में ठाकरे गुट की बड़ी हलचल देखने को मिल रही है. जानकारी के मुताबिक, शिवसेना (यूबीटी) के चार प्रमुख सांसद इस वक्त दिल्ली में मौजूद रहेंगे. फायरब्रांड नेता संजय राउत और वरिष्ठ नेता अनिल देसाई पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं. वहीं, सांसद अरविंद सावंत और राजाभाऊ वाजे भी कल यानी बुधवार को दिल्ली पहुंच जाएंगे.

यह भी पढ़ें-  5 सांसदों की बगावत के साथ फिर टूटेगी शिवसेना (UBT), जानें कब-कब पार्टी को किस-किसने दिया धोखा

आधिकारिक तौर पर बताया जा रहा है कि संजय राउत, अनिल देसाई, अरविंद सावंत और राजाभाऊ वाजे संसदीय समिति की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली आ रहे हैं. लेकिन, महाराष्ट्र की मौजूदा राजनीतिक स्थिति को देखते हुए इस दौरे के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि क्या यह सिर्फ एक रूटीन बैठक है, या फिर टूट की कगार पर खड़ी पार्टी के अस्तित्व को बचाने के लिए दिल्ली के मंच पर कोई नई बिसात बिछाई जा रही है? बहरहाल, मातोश्री की नजरें इस वक्त अपने हर एक 'टाइगर' पर टिकी हैं. 

यह भी पढ़ें-  Ram Mandir Donation Scame: जांच के लिए अयोध्या पहुंची SIT की टीम, पूरे खेल के पीछे छिपे चेहरे होंगे बेनकाब ?

लेखक के बारे में
img
Ramraje Shinde
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Operation Tiger, Operation Tiger News, Operation Tiger Maharashtra, Operation Tiger By Eknath Shinde, Maharashtra Politics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com