महाराष्ट्र के भंडारा जिले के पवनी में एक 12 वर्षीय छात्र ने खुद के अपहरण की झूठी कहानी बनाई. स्कूल में एक विवाद के बाद छात्र ने गुस्से में कक्षा की मेज पर आपत्तिजनक शब्द लिखे थे जिससे उसे फटकार मिली. डर के कारण छात्र ने AI से सलाह ली लेकिन पिता की सजा से बचने के लिए खुद के अपहरण की साजिश रची.