विज्ञापन

ससुर से दोगुनी अमीर निकलीं सुनेत्रा पवार, 122 करोड़ की संपत्ति, ननद सुप्रिया सुले की कमाई भी जानें

बारामती से एनसीपी उम्मीदवार सुनेत्रा पवार की कुल संपत्ति करीब ₹122 करोड़ है, जो उनके ससुर शरद पवार (₹61 करोड़) से लगभग दोगुनी है. हालांकि परिवार के भीतर तुलना करें तो सुनेत्रा पवार अपनी ननद सुप्रिया सुले (₹167 करोड़) से अभी भी पीछे हैं.

ससुर से दोगुनी अमीर निकलीं सुनेत्रा पवार, 122 करोड़ की संपत्ति, ननद सुप्रिया सुले की कमाई भी जानें

बारामती उपचुनाव से पहले दाखिल चुनावी हलफनामों ने सियासी माहौल गरमा दिया है. एनसीपी उम्मीदवार सुनेत्रा पवार की कुल संपत्ति करीब ₹122 करोड़ सामने आई है, जो उनके ससुर शरद पवार (₹61 करोड़) से लगभग दोगुनी है.

हालांकि परिवार के भीतर तुलना करें तो सुनेत्रा पवार अपनी ननद सुप्रिया सुले (₹167 करोड़) से अभी भी पीछे हैं. यह आंकड़े बारामती उपचुनाव के लिए नामांकन के दौरान सामने आए, जिससे चुनाव में ‘परिवार बनाम संपत्ति' की चर्चा तेज हो गई है.

यह भी पढ़ें- बारामती में सुनेत्रा पवार की गुहार के बावजूद कांग्रेस ने उतारा उम्मीदवार, आकाश मोरे होंगे मैदान में

कांग्रेस ने उतारा उम्मीदवार 

इसी बीच कांग्रेस ने बारामती सीट से अधिवक्ता आकाश विश्वनाथ मोरे को उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनकी उम्मीदवारी को मंजूरी दी, जिसकी जानकारी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने 5 अप्रैल 2026 को दी. कांग्रेस के इस कदम से मुकाबला अब दिलचस्प हो गया है और चुनाव एकतरफा नहीं रहा.

पवार परिवार का गढ़, लेकिन अब सीधी टक्कर

पुणे जिले की बारामती सीट को पवार परिवार का गढ़ माना जाता है. पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने यहां से लगातार आठ बार जीत दर्ज की थी. उनके निधन के बाद यह सीट खाली हुई, जिस पर अब उनकी पत्नी और मौजूदा उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार चुनाव लड़ रही हैं. पहले उन्हें निर्विरोध जिताने की अपील की जा रही थी, लेकिन कांग्रेस के मैदान में उतरने से अब सीधा मुकाबला तय हो गया है.

यह भी पढ़ें- ईरान-अमेरिका सीजफायर: जंग थमी, लेकिन भारत के लिए छोड़ गई 4 बड़े सबक

कब होगा मतदान

बारामती और राहुरी विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल 2026 को मतदान होगा, जबकि मतगणना 4 मई 2026 को की जाएगी. बारामती का उपचुनाव अब सिर्फ राजनीतिक विरासत का सवाल नहीं रह गया है. हलफनामों में सामने आए संपत्ति के आंकड़े और कांग्रेस की एंट्री दोनों ने इस मुकाबले को हाई-प्रोफाइल बना दिया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunetra Pawar, Sunetra Pawar Affidavit, Sunetra Pawar After Ajit Pawar Demise, Sunetra Pawar Baramati, Sunetra Pawar Baramati Byelection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com