विज्ञापन

Pune: कॉलेज में खेलते समय छात्र पर गिरा बास्केटबॉल स्टैंड, सिर में गंभीर चोट लगने से स्टूडेंट की मौत

Student Death in Basketball Court: महाराष्ट्र के पुणे में एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई. बास्केटबॉल खेलते समय उसके ऊपर स्टैंड गिर गया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई.

Pune: कॉलेज में खेलते समय छात्र पर गिरा बास्केटबॉल स्टैंड, सिर में गंभीर चोट लगने से स्टूडेंट की मौत
विशाल वर्मा (फाइल फोटो), मैदान में गिरा बास्केटबॉल स्टैंड और फैला खून.

Pune Basketball Stand: महाराष्ट्र के पुणे से दर्दनाक खबर सामने आई है. पुणे के लोनावला स्थित एक निजी तोलानी मैरीटाइम ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (Tolani Maritime Institute) में एक छात्र की जान चली गई. वह अपने साथियों के साथ संस्थान के खेल मैदान (Sports Ground) में बास्केटबॉल खेल रहा था. इसी दौरान अचानक कोर्ट में लगा भारी लोहे का बास्केटबॉल स्टैंड उखड़कर सीधे उसके सिर पर गिर गया. हादसा इतना गंभीर था कि विशाल मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा.

घटना के तुरंत बाद मौजूद छात्रों और स्टाफ ने उसे तुरंत तलेगाव के मायमर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान विशाल वर्मा (20) के रूप में हुई है, जो संस्थान का ही छात्र था. वह उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले का रहने वाला था.

स्टूडेंट्स ने संस्थान पर लगाया लापरवाही का आरोप

इस हादसे के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया. छात्रों और परिजनों ने संस्थान की लापरवाही पर नाराजगी जताई है. उनका कहना है कि इतने बड़े और प्रतिष्ठित संस्थान में खेल उपकरणों की सुरक्षा और रखरखाव में इस तरह की चूक बेहद गंभीर है.

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही आंबी एमआईडीसी पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का पंचनामा किया. प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि स्टैंड जंग लगने के कारण गिरा या उसकी फिटिंग में कोई तकनीकी खामी थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस घटना ने एक बार फिर शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षा मानकों और उपकरणों के नियमित निरीक्षण की जरूरत को उजागर कर दिया है.

तलेगांव एमआईडीसी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, "प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि वर्मा संस्थान के खेल मैदान में व्यायाम कर रहे थे. दौड़ने के बाद वह बास्केटबॉल कोर्ट पर आए और वह बास्केटबॉल हूप रिंग के ढांचे से लटक रहे थे, तभी रिंग उखड़ गई और वह नीचे गिर पड़े. उनके सिर में गंभीर चोट आई. उन्हें तलेगांव जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

ये भी पढ़ें- मुंबई: महिला टॉयलेट के अंदर से सालभर से चल रहा था कैफे, बिक रहा था सैंडविच और चिकन रोल

(पुणे से सूरज कस्बे की रिपोर्ट)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pune Student Death, Basketball Death, Maharashtra News, Pune News, Basketball Stand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com