- महाराष्ट्र में जारी है सियासी गतिरोध
- शिवसेना-बीजेपी के बीच नहीं बन पाई है बात
- शिवसेना ने बीजेपी पर फिर साधा निशाना
महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के बीच सरकार गठन को लेकर गतिरोध जारी है. इस बीच शिवसेना ने आज फिर अपने मुखपत्र 'सामना' के जरिये बीजेपी पर निशाना साधा है और बीजेपी पर विधायकों को खरीदने के लिए पैसे बांटने का भी आरोप लगाया है. शिवसेना ने 'सामना' के संपादकीय में लिखा है, ' राज्य में महायुति की ही सरकार आएगी, ऐसी गर्जना भाजपा के चंद्रकांत दादा पाटील आदि नेताओं ने की है. उनके मुंह में शक्कर क्योंकि सुधीर मुनगंटीवार ने ‘खुश' खबर मिलेगी, ऐसा दावा किया है. अब सवाल इतना है कि वो सरकार कब आएगी और कैसी होगी, ये दादा आदि ने नहीं बताया. भारतीय जनता पार्टी जिस ‘महायुति' की बात कर रही है वो आकार में बड़ी हो फिर भी उसमें शामिल कई दलों के एक भी विधायक नहीं हैं.
महाराष्ट्र के इस नेता ने कहा, शिवसेना के पास बीजेपी के साथ सरकार बनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ये बगैर विधायकों का ‘महामंडल' परसों राज्यपाल से मिला और सरकार गठन के बारे में चिंता व्यक्त की. ये बिना विधायकों वाले महामंडल कल दूसरी सरकार के आने पर पिछला सब कुछ भुलाकर नई सरकार में शामिल नजर आएंगे. ‘निवर्तमान' कई मंत्री चिंतित हैं. उन्हें भी अपनी सरकारी गाड़ी, घोड़ा, बंगला जाने की चिंता है. उनकी धड़कन बढ़ गई है. पर राज्य की जनता एक सुर में मांग कर रही है कि कुछ भी हो महाराष्ट्र में शिवसेना का ही मुख्यमंत्री होना चाहिए. जिसके पास आंकड़ा होगा, वो सरकार भी बनाए और मुख्यमंत्री भी बनाए, ये हमारा भी मत है. मुखपत्र में लिखा है, अब महाराष्ट्र की दृष्टि से एक ही खुशखबरी अपेक्षित है और वो है ‘शिवसेना' का नेता मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण करनेवाला है. महाराष्ट्र की किस्मत में एक स्वाभिमानी सरकार आएगी और ऐसा यदि जनता के ललाट पर लिखा होगा तो उस भाग्यरेखा को मिटाने की ताकत किसी में नहीं है.
महाराष्ट्र में शिवसेना और आरपीआई के साथ सरकार बनाने की कोशिश करेगी बीजेपी : सुधीर मुनगंटीवार
भारतीय जनता पार्टी चर्चा का दरवाजा बंद करके नहीं बैठी है, ऐसा कहा जा रहा है. हमने भी दरवाजे, खिड़कियां खोल रखी हैं और हवाएं अठखेलियां कर रही हैं. सिर्फ इतनी सतर्कता रखी है कि हवा के साथ कीट-पतंगे अंदर न आ जाएं. हमें चिंता है राज्य की व किसानों की. पिछली सत्ता का उपयोग अगली सत्ता के लिए ‘थैलियां' बांटने में हो रहा है पर किसानों के हाथ कोई दमड़ी भी रखने को तैयार नहीं है इसीलिए किसानों को शिवसेना की सत्ता चाहिए. यह हम सिर्फ मुद्दे की बात कर रहे हैं और मुक्के की बात होगी तो उसका भी उत्तर हम देंगे. महाराष्ट्र की प्रतिष्ठा धूमिल करके कोई राज्य नहीं कर सकता. शिवसेना वहां तलवार लेकर खड़ी ही है.
VIDEO : शरद पवार ने कहा- हम विपक्ष में बैठेंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं