विज्ञापन

आरोपियों को कौन बचा रहा? अजित पवार के विमान हादसे में मौत के मामले में शरद पवार के पोते ने खोला मोर्चा

अजित पवार की विमान दुर्घटना में हुई मौत की जांच को लेकर उनके भतीजे रोहित पवार ने कहा कि यदि अजित पवार के साथ न्याय होना है, तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ही कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि वे इस मामले में प्रधानमंत्री को एक पत्र भी लिख रहे हैं.

आरोपियों को कौन बचा रहा? अजित पवार के विमान हादसे में मौत के मामले में शरद पवार के पोते ने खोला मोर्चा
  • एनसीपी नेता रोहित पवार ने अजित पवार प्लेन क्रैश मामले में केंद्र सरकार और DGCA पर गंभीर आरोप लगाए हैं
  • उन्होंने दावा किया कि दुर्घटना की जांच जानबूझकर धीमी की जा रही है और शक्तिशाली लोग VSR एयरलाइंस को बचा रहे हैं
  • रोहित ने नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू के इस्तीफे की मांग करते हुए जांच निष्पक्ष न होने का आरोप लगाया
मुंबई:

एनसीपी (शरद पवार गुट) के नेता रोहित पवार ने अजित पवार प्‍लेन क्रैश मामले में कई सवाल उठाए हैं. रोहित पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार, DGCA और VSR एयरलाइंस के खिलाफ गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने दावा किया कि दुर्घटना की जांच 'जानबूझकर धीमी की जा रही है' और कई शक्तिशाली लोग VSR कंपनी को बचा रहे हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस शरद पवार के निवास पर हुई, जहां रोहित पवार ने कहा कि इस मामले में दो तरह की साज़िश (राजनीतिक और व्यावसायिक) होने की आशंका है.

PM मोदी और अमित शाह ही दे सकते हैं न्याय

रोहित पवार ने कहा कि यदि अजित पवार के साथ न्याय होना है, तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ही कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि वे इस मामले में प्रधानमंत्री को एक पत्र भी लिख रहे हैं. उन्होंने कहा, 'अजित दादा के रिश्ते प्रधानमंत्री और अमित शाह से बहुत अच्छे थे. महाराष्ट्र के लोगों की मांग है कि वे खुद इस जांच को अपने हाथ में लें.'

Latest and Breaking News on NDTV

नागरिक उड्डयन मंत्री के इस्तीफे की मांग

रोहित पवार ने नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि मंत्री ने पहले ही दिन VSR को सुरक्षा को लेकर एक तरह की क्लीन चिट दे दी थी. उन्होंने आरोप लगाया कि TDP नेतृत्व की फैमिली से जुड़ी एक कंपनी ने VSR को पैसा दिया था, इसलिए VSR को बचाने की कोशिश हो रही है. रोहित पवार का कहना है कि जब TDP का कोई नेता नागरिक उड्डयन मंत्री है, तो ऐसी जांच निष्पक्ष नहीं हो सकती. 

VSR कंपनी पर गंभीर आरोप

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित पवार ने VSR एयरलाइंस पर कई गंभीर आरोप लगाए.  उन्‍होंने कहा कि VSR किसी नियम का पालन नहीं कर रहा था. कंपनी को किसी का डर नहीं है, क्योंकि उसके पीछे 'बहुत शक्तिशाली लोग' हैं. कंपनी अपना व्यापार दुबई और अमेरिका शिफ्ट करने की तैयारी में है. VSR की फ्लाइटें आज भी चल रही हैं.

ये भी पढ़ें :- 'आसानी से नष्ट नहीं हो सकता ब्लैक बॉक्स, सामने आए सच...' : अजित पवार के बेटे जय ने पहली बार की जांच की मांग

प्लेन में आवश्यकता से अधिक ईंधन क्यों भरा गया?

रोहित पवार ने DGCA की भूमिका पर सवाल उठाते हुए पूछा, 'क्या डीजीसीए VSR को बचा रहा है? DGCA में श्वेता सिंह कौन हैं? पायलट को क्‍यों बदला गया, समय भी बदला, प्लेन में आवश्यकता से अधिक ईंधन क्यों भरा गया? उन्होंने दावा किया कि जैसे ही उन्होंने ये सवाल उठाने शुरू किए, ट्रोलर उनके खिलाफ एक्टिव हो गए हैं. मेरी जान को खतरा है, लेकिन मुझे डर नहीं. किसी न किसी को तो ये मामला उठाना ही पड़ेगा. उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन प्राथमिक रिपोर्ट तक सामने नहीं आई है. उनका आरोप था कि 'जानबूझकर जांच टालने की कोशिश की जा रही है.'

ये भी पढ़ें :- अजित पवार के निधन के कुछ घंटों में 75 संस्थानों को अल्पसंख्यक दर्जा, उपसचिव का ट्रांसफर, सचिव भी जांच के घेरे में

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Pawar, VSR Company, Ajit Pawar Plane Crash, Ajit Pawar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com