विज्ञापन

विधि का विधान... अपने कुकृत्यों को लेकर अशोक खरात की बेशर्म दलील, SIT के हाथ लगे 276 वीडियो

रेप का आरोपी अशोक खरात पुलिस हिरासत में है. हालांकि इस दौरान उसने अपने कुकृत्‍यों को लेकर के अजीबोगरीब दलील दी है. सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने अपने कुकृत्‍यों को 'विधि का विधान' बताया है.

विधि का विधान... अपने कुकृत्यों को लेकर अशोक खरात की बेशर्म दलील, SIT के हाथ लगे 276 वीडियो
  • महाराष्‍ट्र के नासिक में अशोक खरात के खिलाफ विशेष जांच दल को 276 आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं.
  • अशोक खरात ने अपने कुकृत्यों को विधि का विधान बताया और कहा कि उन्‍हें अंतर्मन ने धोखा दिया है.
  • नासिक पुलिस की SIT अशोक खरात के काले कारनामों और कुछ अधिकारियों की मिलीभगत की जांच कर रही है.
मुंबई:

महराष्‍ट्र के नासिक में स्‍वघोषित गुरु और रेप के आरोपी अशोक खरात को लेकर हर गुजरते दिन के साथ नए और बेहद चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. अशोक खरात से जुड़े मामले में विशेष जांच दल (SIT) को जांच के दौरान बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक वीडियो सामग्री हाथ लगी है. सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी को कुल 276 वीडियो मिले हैं, जिनमें कई युवतियों और महिलाओं से जुड़ी आपत्तिजनक रिकॉर्डिंग शामिल बताई जा रही है. साथ ही जांच में कुछ अधिकारियों की मिलीभगत की बात भी सामने आ रही है.  वहीं अशोक खरात ने इस मामले में अजीबोगरीब दलील देते हुए इसे विधि का विधान बताया है. 

रेप का आरोपी अशोक खरात पुलिस हिरासत में है. हालांकि इस दौरान उसने अपने कुकृत्‍यों को लेकर के अजीबोगरीब दलील दी है. सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने अपने कुकृत्‍यों को 'विधि का विधान' बताया और कहा कि उसके अंतर्मन ने उसे धोखा दिया और जिन महिलाओं का उसने भला किया था, वही उसके खिलाफ खड़ी हो गईं. 

ये भी पढ़ें: उत्तेजक दवाएं लीं, ओवरडोज से आया पैरालिसिस अटैक... अशोक खरात के काले कारनामों की खुली पोल

उत्तेजक दवाएं भी लेता था खरात, आ चुका है पैरालिसिस

अशोक खरात को लेकर लगभग रोजाना ही नए खुलासे हो रहे हैं. अब सामने आया है कि अपनी अशोक खरात शारीरिक क्षमता को बढ़ाने के लिए शक्तिवर्द्धक और उत्तेजक दवाएं भी लेता था. इन दवाओं के अनियंत्रित सेवन और ओवरडोज के कारण पैरालिसिस का अटैक भी आ चुका है. उसने अपनी इस बीमारी के बारे में किसी को कानोकान खबर नहीं होने दी और शहर के एक निजी अस्‍पताल में उसका इलाज किया गया था. 

ये भी पढ़ें: महिलाओं के अश्लील वीडियो वॉट्सऐप पर शेयर कर फंसा अशोक खरात, ग्रुप एडमिन समेत 6 पर FIR

अशोक खरात के काले कारनामों का पता लगाने में जुटी SIT

बता दें कि नासिक पुलिस की SIT फिलहाल अशोक खरात के काले कारनामों का पता लगाने में जुटी है. आरोप है कि खरात ने 'दैवीय शक्ति' के नाम पर महिलाओं का शारीरिक शोषण किया और अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल भी किया. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ashok Kharat, Ashok Kharat Case, Ashok Kharat Case SIT Investigation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com