Eknath Shinde Fake OSD: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का अब एक फर्जी ओएसडी गिरफ्तार हुआ है, फर्जी ओएसडी बनकर आरोपी ने पुणे पुलिस उपायुक्त को गुमराह कर दबाव बना रहा था. शख्स को पुणे पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुणे के जोन-1 के पुलिस उपायुक्त ऋषिकेश रावले के कार्यालय पहुंचकर आरोपी ने खुद को उपमुख्यमंत्री का ओएसडी बताते हुए डीसीपी से कहा कि उन्होंने एक मामले में जांच ठीक से नहीं की.
ये भी पढ़ें-VIDEO: सीट के लिए सिटी बस में दो महिलाओं के बीच छिड़ा मल्लयुद्ध, खींचे एक-दूसरे के बाल, हॉट केक बना वीडियो
ओएसडी बताते हुए पुणे के जोन-1 के पुलिस उपायुक्त के कार्यालय पहुंचा था आरोपी
रिपोर्ट के मुताबिक खुद को महाराष्ट्र डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का ओएसडी बताते हुए आरोपी प्रद्युम्न पुणे के जोन-1 के पुलिस उपायुक्त ऋषिकेश रावले के कार्यालय पहुंचा था और खुद को उपमुख्यमंत्री का ओएसडी बताते हुए डीसीपी से कहा कि उन्होंने एक मामले में जांच ठीक से नहीं की है. आरोपी ने किसी मामले में अधिकारी पर दबाव बनाने और गुमराह करने की कोशिश भी कर रहा था.

खुद को डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का ओएसडी बताने वाला प्रद्युम्न श्रीहरी पाटिल
डीसीपी को फर्जी OSD की हरकतों पर शक हुआ, उपमुख्यमत्री कार्यालय ने की पुष्टि
मामले प्रतिक्रिया देते हुए डीसीपी ऋषिकेश रावले ने बताया कि उन्हें शख्स की हरकतों पर शक हुआ. उन्होंने तुरंत आरोपी की सत्यता की पुष्टि करने के लिए तुरंत उपमुख्यमंत्री कार्यालय से जानकारी जुटाई. उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि प्रद्युम्न पाटिल नामक कोई भी व्यक्ति उपमुख्यमंत्री का ओएसडी नहीं है और सामने खड़ा प्रद्यम्न फर्जी है, जो धोखाधड़ी कर रहा है.
ये भी पढ़ें-जज से ठगी... पहले 20 रुपये Google Pay कराए, फिर लगा दी 93000 ही चपत, जानिए ठगों ने कैसे फंसाया
ओएसडी की सच्चाई सामने आते ही पुणे की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
गौरतलब है फर्जी ओएसडी की सच्चाई सामने आते ही पुणे के विश्रामबाग पुलिस स्टेशन में आरोपी को तुरंत आरोपी प्रद्युम्न पुणे को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 204 (धोखाधड़ी के लिए नकली पहचान) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब गिरफ्तार किए गए शख्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं