विज्ञापन

'प्रोजेक्ट X' के नाम से चल रही थी रेव पार्टी, पुणे क्राइम ब्रांच ने आधी रात में मारी रेड; 60 से 70 युवक-युवतियां हिरासत में

सीक्रेट जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने देर रात कार्रवाई की। छापे के दौरान करीब 60 से 70 युवक-युवतियां मौजूद थे। शक है कि पार्टी में ड्रग्स का इस्तेमाल किया गया था

'प्रोजेक्ट X' के नाम से चल रही थी रेव पार्टी, पुणे क्राइम ब्रांच ने आधी रात में मारी रेड; 60 से 70 युवक-युवतियां हिरासत में

Pune Police Raid: महाराष्ट्र की पुणे पुलिस क्राइम ब्रांच ने शनिवार-रविवार रात को आलंदी-मरकल रोड पर एक बंगले में चल रही ड्रग पार्टी में छापा मारा, जहां कई सामग्री जब्त कई हैं. इन्हें जांच के लिए भेजा गया है. पार्टी का नाम प्रोजेक्ट X रखा था. यह पार्टी लोनीकंद थाना क्षेत्र के तुलापुर इलाके में चल रही थी.

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने रेव पार्टी के बारे में सीक्रेट जानकारी मिलने के बाद देर रात कार्रवाई की. बताया गया है कि छापे के दौरान करीब 60 से 70 युवक-युवतियां मौजूद थे. इस पार्टी का नाम "प्रोजेक्ट X" था. शक है कि पार्टी में ड्रग्स का इस्तेमाल किया गया था और पुलिस ने नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली कुछ चीजें जब्त की हैं. यह भी बताया गया है कि कुछ युवक-युवतियां नशे की हालत में पाए गए.

इसके अलावा, पुलिस बिना लाइसेंस के शराब बेचने, साउंड सिस्टम के इस्तेमाल और आधी रात तक चले हंगामे की भी जांच कर रही है. अभी ऑर्गनाइज़र और वहां मौजूद युवक-युवतियों से अच्छी तरह पूछताछ की जा रही है, और जब्त की गई चीजों को जांच के लिए भेज दिया है. पुणे पुलिस इस मामले की आगे जांच कर रही है.

पुलिस ने क्या बताया

अपर पुलिस आयुक्त तेजस्वी सातपुते ने बताया कि लोनीकंद थाना क्षेत्र में बिना परमीशन के पार्टी चलने की जानकारी मिली थी. यहां 100 से अधिक लोग और ऑर्गेनाइजर मौजूद थे, जब हमने जाकर जांच की तो पता चला कि रात में 11 बजे तक पार्टी की परमिशन मिली थी, लेकिन उसके बाद भी पार्टी की जा रही थी. यहां शराब और नशीले पदार्थों की पार्टी चल रही थी. कुछ लोग 21 साल से कम उम्र के हैं. आगे जांच चल रही है. लाखों की शराब जब्त की गई और  केस दर्ज किया गया है. किन नियमों का उल्लंघन हुआ है, इसकी भी जांच हो रही है.

ये भी पढ़ें- TCS के बाद अब विप्रो में बवाल! पुणे ऑफिस की कर्मचारी बोलीं-'धर्म बदलने की बात नहीं मानी तो नौकरी से निकाला'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com