विज्ञापन

आसमान में हेलीकॉप्टर, जमीन पर गाड़ियों का लश्कर! शिंदे गुट के मंत्री संजय राठौड़ ने नहीं मानी PM मोदी की फिजूलखर्ची रोकने की नसीहत

महाराष्ट्र के जल संरक्षण मंत्री संजय राठौड़ बंजारा विरासत संग्रहालय के रिव्यू के लिए गए थे. उन्होंने नागपुर से पोहरादेवी तक का सफर हेलीकॉप्टर किया. इसके बाद उनके काफिले में 22 सरकारी और प्राइवेट गाड़ियां नजर आईं. पीएम मोदी की फिजूलखर्ची रोकने की नसीहत के बीच उनका यह दौरा चर्चा में आ गया.

22 गाड़ियों के काफिले के साथ चले महाराष्ट्र के मंत्री संजय राठौड़.

मिडिल ईस्ट में टेंशन के बीच तेल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को पेट्रोल‑डीजल बचाने की अपील कर चुके हैं. उन्होंने खुद अपने काफिले से गाड़ियां हटा दी हैं. लेकिन, पीएम मोदी की फिजूलखर्ची रोकने की बात का असर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री पर होता नहीं दिख रहा है. 

शिंदे गुट के नेता और महाराष्ट्र सरकार में मृदा एवं जल संरक्षण मंत्री (Soil and Water Conservation Minister) संजय राठौड़ ने बंजारा विरासत संग्रहालय के एक रिव्यू के लिए नागपुर से पोहरादेवी तक हेलीकॉप्टर से वीआईपी दौरा कर डाला. इतना ही नहीं जब वे जमीन पर उतरे तो उनके पीछे 22 गाड़ियों का काफिला था. 

सीएम-डिप्टी सीएम दे रहे सादगी का परिचय 

हैरानी की बात यह है कि ईंधन संकट के बीच जब महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सामान्य रूप से सार्वजनिक विमान सेवा से सफर कर सादगी बरत रहे हैं, तब उनके मंत्री संजय राठौड़ लंबे काफिले में चल रहा है. इसका वीडियो सामने आने के बाद अब इस पर विवाद हो रहा है.   

ये भी पढ़ें- PM मोदी की अपील पर CM फडणवीस का बड़ा कदम, पुणे से बेंगलुरु तक इकोनॉमी क्लास में किया सफर

22 गाड़ियों के काफिले के साथ चले मंत्री 

बताया जा रहा है कि मृदा एवं जल संरक्षण मंत्री संजय राठौड़ बंजारा विरासत संग्रहालय के एक रिव्यू के लिए नागपुर से पोहरादेवी हेलीकॉप्टर से गए. जब वे आसमान से जमीन पर उतरे तब भी उनके स्वागत और सुरक्षा के लिए 22 सरकारी और प्राइवेट गाड़ियों का काफिला तैयार था. 

ये भी पढ़ें-  तेलंगाना में PM की अपील को लगा पलीता ! मंत्रियों के दौरे में दिखा हेलीकॉप्टर और 60 गाड़ियों का 'शाही' टशन

सबसे पहले पीएम ने अपने काफिले में की थी कटौती... 

पेट्रोल-डीजल की बचत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले इसकी पहल की थी. उनहोंने अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या आधी कर दी है. इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह समेत कई राज्यों के मंत्रियों ने ऐसा किया था. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com