विज्ञापन

NCP का नहीं होगा विलय! डिप्टी CM के बाद अब पार्टी में सर्वोच्च पद संभालेंगी अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार

बैठक में मुख्य रूप से पार्टी संगठन के विस्तार और आगामी बजट सत्र की रणनीति पर चर्चा की गई. पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने स्पष्ट किया है कि वे इस दौड़ में शामिल नहीं हैं और सुनेत्रा पवार ही इस पद के लिए एकमात्र और सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हैं.

NCP का नहीं होगा विलय! डिप्टी CM के बाद अब पार्टी में सर्वोच्च पद संभालेंगी अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार
महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम और NCP नेता सुनेत्रा पवार.
  • सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में आज हुई NCP की बैठक में पार्टी के दोनों धड़ों के विलय पर चर्चा नहीं हुई.
  • अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा को नई राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव स्वीकार किया गया है.
  • 26 फरवरी को कार्यकारिणी की बैठक में सुनेत्रा पवार को NCP की राष्ट्रीय अध्यक्ष आधिकारिक रूप से बनाया जाएगा.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई/पुणे:

महाराष्ट्र की राजनीति से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है. बीते कुछ दिनों से चल रही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों धड़ों (शरद पवार गुट और अजित पवार गुट) के विलय की चर्चा पर फैसला टाल दिया गया है. सोमवार को महाराष्ट्र डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार की मौजूदगी में हुई पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में पार्टी के विलय पर कोई चर्चा नहीं हुई. लेकिन इस बैठक में यह फैसला लिया गया कि बारामती विमान हादसे में पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार सरकार के बाद अब पार्टी में भी लीड रोड में नजर आएंगी. 

महाराष्ट्र सरकार में डिप्टी सीएम का पद संभालने के बाद अब अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार पार्टी में सर्वोच्च पद संभालेंगी. इस तरह से उनके सामने सरकार के साथ-साथ संगठन को संभालने की दोहरी जिम्मेदारी होगी. 

दरअसल सोमवार को हुई एनसीपी नेताओं की बैठक में सुनेत्रा पवार को NCP की नई राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर सहमति जताई गई है. बताया गया कि सुनेत्रा पवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के फैसले पर 26 फरवरी को आधिकारिक मुहर लगेगी.

सुनेत्रा पवार बनेंगी एनसीपी राष्ट्रीय अध्यक्ष, बैठक में लगी मुहर

आज हुई NCP की अहम बैठक में सुनेत्रा पवार के नाम पर मुहर लगाते हुए उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर फैसला हुआ.  सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल पटेल ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी विधायकों ने हाथ उठाकर अपना पूर्ण समर्थन दिया.

पार्टी विलय पर कोई चर्चा नहीं, विधायकों को हिदायत- विलय पर कोई बयान न दें

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, 26 फरवरी को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उनके नाम पर आधिकारिक रूप से मुहर लगा दी जाएगी. फिलहाल पार्टी के विलय को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है. विधायकों को सख़्त हिदायत दी गई है कि विलय के संबंध में बाहर मीडिया में कोई भी बयान न दें.

बैठक में मुख्य रूप से पार्टी संगठन के विस्तार और आगामी बजट सत्र की रणनीति पर चर्चा की गई. पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने स्पष्ट किया है कि वे इस दौड़ में शामिल नहीं हैं और सुनेत्रा पवार ही इस पद के लिए एकमात्र और सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हैं.

सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री बनने और अब राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर बढ़ते कदमों के बीच उनकी खाली होने वाली राज्यसभा सीट को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं. सूत्रों के अनुसार, उनके बेटे पार्थ पवार इस सीट के लिए सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें - आज ही होना था NCP का मर्जर, सुप्रिया सुले बोलीं-दादा ही नहीं रहे तो क्या बात करें, EXLUSIVE बातचीत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com