विज्ञापन

मेरे बॉयफ्रेंड ने मुझे ब्लॉक कर दिया; टूटे दिल के साथ नवी मुंबई की ब्रिज से कूद गई लड़की, बाल-बाल बची जान

अपने प्रेमी के सोशल मीडिया हैंडल पर ब्लॉक से परेशान प्रेमिका ने वाशी खाड़ी पुल से मौत की छलांग लगा दी पर युवती को मछुआरों ने बचा लिया. प्रेमी ने लड़की से ब्रेकअप कर लिया था.

मेरे बॉयफ्रेंड ने मुझे ब्लॉक कर दिया; टूटे दिल के साथ नवी मुंबई की ब्रिज से कूद गई लड़की, बाल-बाल बची जान
  • नवी मुंबई के वाशी इलाके में निराश गर्लफ्रेंड ने प्रेमी से परेशान होकर वाशी खाड़ी पुल से छलांग लगाई
  • युवती को मछुआरों ने समय रहते बचा लिया, जिससे उसकी जान अब खतरे से बाहर है
  • लड़की ने बताया कि उसके बॉयफ्रेंड ने उसे हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से ब्लॉक कर दिया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नवी मुंबई:

नवी मुंबई के वाशी इलाके से एक अजीबोगरीब घटना हुई. यहां अपने बॉयफ्रेंड से निराश गर्लफ्रेंड ने वाशी खाड़ी पुल से छलांग लगा दी. हालांकि गनीमत रही कि उसे मछुआरों की मदद से बचा लिया गया. बचाने के बाद भी गर्लफ्रेंड लगातार रोती रही. लड़की का कहना था कि उसके प्रेमी ने उसे हर सोशल मीडिया हैंडल से ब्लॉक कर दिया है.  

क्या है पूरी घटना?

घटना की डिटेल चर्चा करते हैं. अपने प्रेमी के सोशल मीडिया हैंडल पर ब्लॉक से परेशान प्रेमिका ने वाशी खाड़ी पुल से मौत की छलांग लगा दी पर युवती को मछुआरों ने बचा लिया. प्रेमी ने लड़की से ब्रेकअप कर लिया था. इससे भी आहत होकर युवती ने ये जानलेवा कदम उठाया.वाशी खाड़ी में डूब रही युवती को मछुआरों ने देखा और तुरंत उसे बचा लिया. 

रोते हुए बताई पूरी बात  

बचाए जाने के बाद लड़की रोते हुए बोली, “मेरे बॉयफ्रेंड ने मुझे हर जगह से ब्लॉक कर दिया है”. घटना के बाद युवती को वाशी पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां पुलिस उससे लड़की का स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com