विज्ञापन

मुंबई के जैन मंदिर से 1.75 करोड़ के गहने की चोरी, आरोपी MP से गिरफ्तार, नेपाल भागने की थी पूरी तैयारी

Mumbai Kalachowki Jain temple Theft: आरोपी बहन के घर पर छिपा था और नेपाल भागने की तैयारी कर रहा था. इसी समय पुलिस इलाके को घेर लिया. हालांकि आरोपी ने छत से दूसरी छत पर कूदकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस उसे पकड़ लिया गया.

मुंबई के जैन मंदिर से 1.75 करोड़ के गहने की चोरी, आरोपी MP से गिरफ्तार, नेपाल भागने की थी पूरी तैयारी

Kalachowki Jain temple Theft Case: मुंबई के करी रोड इलाके में जैन मंदिर में हुई करीब 1.75 करोड़ रुपये के गहनों की चोरी का मामला पुलिस ने सिर्फ 48 घंटे में सुलझा लिया. साथ ही कालाचौकी पुलिस ने इस मामले में आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतन उर्फ बंटी उर्फ पंडित (34) को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है. इस मामले को सुलझाने में सबसे अहम रोल निभाया 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और एक छोटी सी ऑनलाइन पेमेंट ने निभाया है. इसी के जरिए पुलिस आरोपी तक पहुंचा. जानकारी के मुताबिक, आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतन अपने रिश्तेदार के घर की छत पर छिपा बैठा था और नेपाल भागने की पूरी तैयारी कर चुका था. पुलिस ने उसके पास से चोरी का पूरा माल भी बरामद कर लिया है.

जैन मंदिर से गहनों की चोरी

पुलिस के मुताबिक, 30 मार्च की सुबह तड़के जब इलाके में सन्नाटा था, तभी आरोपी चुपचाप अविघ्न पार्क स्थित जैन मंदिर में घुसा. उसने बेहद सफाई से भगवान की मूर्तियों पर चढ़े सोने के आभूषण और हीरे जड़ा टीका उतारा और वहां से फरार हो गया. सुबह मंदिर खुलने पर चोरी का पता चला, जिसके बाद हड़कंप मच गया.

ऐसे आरोपी तक पहुंची पुलिस की टीम

जांच शुरू होते ही पुलिस ने कई टीमों को काम पर लगाया. शुरुआत में कोई ठोस सुराग नहीं मिला, लेकिन जब आसपास लगे 200 से 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, तो धीरे-धीरे आरोपी की मूवमेंट साफ होती गई. हर कैमरे से मिले छोटे-छोटे क्लू जोड़कर पुलिस उसके चेहरे और भागने के रास्ते तक पहुंच गई. इसी दौरान एक फुटेज में आरोपी एक होटल में बैठा नजर आया, जहां उसने ऑनलाइन पेमेंट किया था. यही उसकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई. उस ट्रांजैक्शन से पुलिस को उसका मोबाइल नंबर मिल गया और फिर तकनीकी जांच ने पूरा खेल पलट दिया. कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगालने पर पता चला कि आरोपी मुंबई से निकलकर मध्य प्रदेश पहुंच चुका है.

नेपाल भागने की कर रहा था तैयारी

पुलिस की टीम तुरंत मध्य प्रदेश रवाना हुई. वहां उसकी तलाश के दौरान उसकी बहन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पहले तो उसने कुछ नहीं बताया, लेकिन बाद में खुलासा किया कि आरोपी नेपाल भागने की तैयारी में है. इसके बाद पुलिस ने नेपाल जाने वाले रास्तों और बस स्टैंड्स पर नजर रखनी शुरू कर दी, साथ ही उसके रिश्तेदारों के ठिकानों पर भी दबिश दी गई.

मध्य प्रदेश के भिंड का रहने वाला था आरोपी

इसी बीच पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली कि आरोपी एक रिश्तेदार के घर की छत पर छिपा है. पुलिस ने तुरंत इलाके को घेर लिया. तलाशी के दौरान आरोपी ने छत से दूसरी छत पर कूदकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस पहले से अलर्ट थी और कुछ ही देर में उसे पकड़ लिया गया. जांच में सामने आया कि आरोपी मध्य प्रदेश के भिंड जिले का रहने वाला है और चंबल इलाके का शातिर अपराधी है. उसके खिलाफ पहले से लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के 18 से ज्यादा केस दर्ज हैं. पुलिस ने चोरी के सभी गहने और हीरे जड़ा टीका बरामद कर लिया है, साथ ही वारदात के समय पहने गए कपड़े भी जब्त किए गए हैं.

ये भी पढ़ें: Anamika Mishra Success Story: अयोध्या की बेटी अनामिका मिश्रा बनीं डिप्टी कलेक्टर, UPPSC में हासिल की चौथी रैंक

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com