मुंबई में क्रूज पर ड्रग्स पार्टी के मामले (Drugs on Cruise Case) में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने जांच तेज कर दी है. एनसीबी ने रविवार को शाहरुख के बेटे आर्यन खान के अलावा 7 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया. पहले से गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर एंटी ड्रग्स एजेंसी ने 5 से 6 और लोगों को पकड़ा है. इन सभी को कॉर्डेलिया क्रूज शिप गोवा से वापस आने के बाद पकड़ा गया है. सभी को बड़ी बस में भरकर एनसीबी दफ़्तर लाया गया.
ड्रग्स पार्टी मामले में गिरफ्तार आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को सोमवार को फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा. कल अदालत ने तीनों को एक दिन की रिमांड दी थी. इसके साथ ही बाकी के 5 आरोपियों को भी कोर्ट में पेश किया जाएगा. सभी आरोपियों से पूछताछ के आधार पर NCB ने रात में एक ड्रग पैडलर को पकड़ा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आर्यन खान के खिलाफ NDPS कानून की धारा 27 (किसी भी मादक पदार्थ का सेवन करने के लिए सज़ा), 8सी (मादक पदार्थ का उत्पादन, निर्माण, रखना, बेचना या खरीदना) एवं अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. एनसीबी के गिरफ्तारी मेमो के मुताबिक, छापे के बाद 13 ग्राम कोकीन, 5 ग्राम एमडी (मेफोड्रोन), 21 ग्राम चरस और एक्स्टेसी एवं 1.33 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं.
एनसीबी अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एनसीबी की एक टीम ने अपने क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में शनिवार शाम को गोवा जाने वाले कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर छापा मारा और कुछ यात्रियों के पास से नशीला पदार्थ बरामद किया। उन्होंने बताया, ‘‘अभियान के दौरान संदिग्धों की तलाशी ली गई और उनके पास से अलग-अलग मादक पदार्थ बरामद हुए, जिसे उन्होंने अपने कपड़ों, अंत:वस्त्रों और (महिलाओं ने) पर्स में छिपा रखा था।''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं