विज्ञापन

शाहरुख-गौरी की वो रोमांटिक होली जिसे देख भूल जाएंगे सिलसिला की रंग बरसे, किंग खान ने बीवी को रंग के हौद में लगवाई थी डूबकी

90 के दशक में शाहरुख खान और गौरी खान ने जमकर होली खेली थी और उनके रंगों के जश्न का यह वीडियो आज भी वायरल होता रहता है.

शाहरुख-गौरी की वो रोमांटिक होली जिसे देख भूल जाएंगे सिलसिला की रंग बरसे, किंग खान ने बीवी को रंग के हौद में लगवाई थी डूबकी
शाहरुख-गौरी की वो रोमांटिक होली जिसे देख भूल जाएंगे सिलसिला की रंग बरसे
नई दिल्ली:

होली आने में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं. आज से छठे दिन यानी 4 मार्च को पूरा देश होली के रंगों में रंगा नजर आएगा. देश में होली का त्योहार सबसे एंटरटेनिंग त्योहार है और इसका सबसे खूबसूरत नजारा फिल्म जगत में भी नजर आता है. बॉलीवुड में अभी से होली की तैयारियां हो चुकी हैं.  इससे पहले हम आपको दिखाएंगे बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान के बीच मुंबई में खेली गई होली की एक झलक, जिसका वीडियो तीन दशक बाद भी वायरल होता रहता है. शाहरुख और गौरी के होली खेलने का यह एकमात्र वीडियो है, जो बार-बार सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है. चलिए देखते हैं शाहरुख-गौरी के होली सेलिब्रेशन का यह खूबसूरत वीडियो.

ये भी पढ़ें: Tere Naam Box Office Collection Day 3: सलमान खान की 'तेरे नाम' का तीन दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, ईद पर आती तो टूट जाते रिकॉर्ड

शाहरुख-गौरी का होली सेलिब्रेशन

90 के दशक का यह थ्रोबैक वीडियो शाहरुख-गौरी के फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. इसमें शाहरुख-गौरी को खूब मस्ती करते देखा रहा है. दोनों एक-दूजे को रंग और गुलाल लगाते दिख रहे हैं और दोनों को ढोल पर डांस करते भी देखा रहा है. शाहरुख-गौरी ने नाचते-नाचते एक-दूजे को प्यार से हग भी किया. यह होली सेलिब्रेशन फिल्म डायरेक्टर सुभाष घई ने आयोजित किया था, जिसमें कई सितारे एक साथ मस्ती करने उतरे थे. वहीं, इस पार्टी से सबसे पॉपुलर क्लिप शाहरुख-गौरी की देखने को मिली है, जो बीते तीन दशक से वायरल हो रही है. होली सेलिब्रेशन का यह वीडियो शाहरुख-गौरी के फैंस के लिए एक याद बन चुका है, क्योंकि इस दिन के बाद से इस स्टार कपल ने कभी भी पब्लिकली ऐसी होली नहीं खेली है.

शाहरुख खान की हैप्पी फैमिली

बता दें, साल 1991 में शादी रचाने के बाद से शाहरुख और गौरी ने अपने रिश्ते को संजोकर रखा है. गौरी ने कभी भी शाहरुख के बुरे फेज में उनका साथ नहीं छोड़ा. गौरी ने घरवालों के खिलाफ जाकर शाहरुख से शादी रचाई थी, लेकिन शाहरुख की कामयाबी ने गौरी के फैसले को सही ठहरा दिया. गौरी की फैमिली आज शाहरुख को बहुत मानती है. इस शादी से कपल के तीन बच्चे आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान हैं. गौरी आज खुद का रेस्टोरेंट चलाती हैं और होम इंटीरियर का भी काम संभालती हैं. आर्यन खान ने बतौर फिल्म निर्देशक बैड्स ऑफ बॉलीवुड से फिल्म जगत में एंट्री कर ली है. सुहाना खान भी फिल्म द आर्चीज से बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं. वहीं, शाहरुख खान अपनी फिल्मों में बिजी रहते हैं. शाहरुख की अगली फिल्म किंग है, जिसमें उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आने वाली हैं. यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Holi 2026, Holi, Shah Rukh Khan, Gauri Khan, Shah Rukh Khan And Gauri Khan Holi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com