मोनोरेल सेवा को पिछले साल दुर्घटना की वजह से बंद कर दिया गया था.
मुंबई:
मुंबई के चेंबूर से वडाला के बीच मोनो रेल सेवा फिर शुरू की गई है. इस सेवा को नवंबर 2017 में बंद कर दिया गया था क्योंकि उस समय इसके दो कोच में आग लग गई थी. हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था और तय किया गया था कि सभी ट्रेनों, पटरियों और उपकरणों की सुरक्षा जांच और उन्हें सुरक्षित घोषित किये जाने के बाद ही सेवाओं को फिर से बहाल किया जायेगा. पिछले साल ये घटना उस समय हुई थी जब वडाला डिपो से चेंबुर स्टेशन जा रही थी.
परिवहन व्यवस्था का संचालन करने वाली नोडल एजेंसी एमएमआरडीए के संयुक्त परियोजना निदेशक दिलीप खावथकर का मानना था कि डिब्बों में आग तब लगी जब मोटरमैन ने ब्रेक लगाये.
एक अन्य अधिकारी ने कहा कि मोनोरेल सेवा को फिलहाल स्थगित किया गया है जबतक कि पटरियों और दूसरे उपकरणों को सुरक्षित घोषित नहीं कर दिया जाता. सेवा के बहाल होने में 24 से 36 घंटे का वक्त लग सकता है और तब से से लेकर अब ये रेल सेवा फिर से शुरू की जा सकी.
वीडियो : आ चुकी है कई बार तकनीकी खराबी

परिवहन व्यवस्था का संचालन करने वाली नोडल एजेंसी एमएमआरडीए के संयुक्त परियोजना निदेशक दिलीप खावथकर का मानना था कि डिब्बों में आग तब लगी जब मोटरमैन ने ब्रेक लगाये.

Mumbai: Monorail services between Chembur and Wadala resumed today for the public. The services were discontinued on November 9, 2017 when two coaches were gutted in fire. pic.twitter.com/FskjLDNyuS
— ANI (@ANI) September 1, 2018
वीडियो : आ चुकी है कई बार तकनीकी खराबी
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Monorail In India