विज्ञापन
This Article is From Nov 03, 2018

नरभक्षी बाघिन का शिकार : कैमरे, ड्रोन, हैंग ग्लाइडर, ट्रैकर्स, शूटर और 200 लोग लगे 'अवनि' को मारने में

महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में आदमखोर बाघिन अवनि को एक अभियान चला कर मौत की नींद सुला दिया गया है.

नरभक्षी बाघिन का शिकार : कैमरे, ड्रोन, हैंग ग्लाइडर, ट्रैकर्स, शूटर और 200 लोग लगे 'अवनि' को मारने में
अवनि
  • बाघिन अवनि को एक अभियान में मार गिराया है.
  • यह कारनामा शार्प शूटर असगर अली ने कर दिखाया.
  • इस खूंखार मादा बाघ ने 13 लोगों को शिकार बना लिया था.
नई दिल्ली: महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में आदमखोर बाघिन अवनि को एक अभियान चला कर मौत की नींद सुला दिया गया है. ऐसा माना जाता है कि इस खूंखार बाघिन ने 13 लोगों को शिकार बना लिया था. पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया आधिकारिक रूप से टी-वन नाम वाली इस बाघिन को शुक्रवार रात मार डाला गया. यह कारनामा शार्प शूटर असगर अली ने कर दिखाया. असगर, मशहूर शार्पशूटर शफत अली के बेटे हैं. इस नरभक्षी बाघिन को रालेगांव थाने की सीमा में पड़ने वाले बोराती जंगल में घेर लिया गया था. उन्होंने बताया कि बीते दो सालों में अवनि ने पंधरकांवड़ा जंगल में 13 लोगों का शिकार कर लिया था. इस सितम्बर महीने में उच्चतम न्यायालय ने कहा था कि उसे गोली मारी जा सकती है. इसके बाद उसे माफी देने की ऑनलाइन याचिकाओं की बाढ़ आ गई थी. इस बाघिन को नवीनतम तकनीक की मदद से पकड़ने के लिए तीन महीने से ज्यादा समय से कोशिशें हो रही थीं. वनाधिकारियों ने प्रशिक्षित श्वान दस्ते, ट्रैप कैमरे, ड्रोन, हैंग ग्लाइडर, विशेषज्ञ ट्रैकर्स, शार्प शूटरों और 200 लोगों को इस अभियान में शामिल किया गया था.

बिहार के बोधगया में पेड़ से लटका मिला ऑस्ट्रेलिया के पर्यटक का शव, हत्या की आशंका

अधिकारियों ने बताया, ‘‘ दूसरी बाघिन के मूत्र और अमेरिकी इत्र को इलाके में छिड़का गया, जिसे सूंघते हुये अवनि वहां आ पहुंची.'' उन्होंने कहा, ‘‘वन अधिकारियों ने पहले उसे जिंदा पकड़ने का प्रयास किया, पर घना जंगल और अंधेरा होने की वजह से ऐसा नहीं हो सका, आखिरकार एक गोली दागी गई और बाघिन ढेर हो गई.'' उन्होंने बताया, ‘‘जब उसने हिलना डुलना बंद कर दिया तो वन अधिकारी उसके पास गये और बाद में उसे नागपुर अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

आदमखोर बाघिन को मारा गया


(इनपुट - भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tigress Avni, Avni
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com