विज्ञापन

CBSE Re-evaluation ने बदल दी रांची की अवनी केजरीवाल की किस्मत, हासिल किए 500 में 500 अंक, बनी स्टेट टॉपर

सीबीएसई 12वीं बोर्ड 2026 के री इवैल्यूएशन में रांची की छात्रा अवनी केजरीवाल ने इतिहास रचते हुए 500 में 500 अंक हासिल किए हैं. अवनी को पांचों मुख्य विषयों में पूरे अंक मिले. वो आगे बिजनेस मैनेजमेंट में करियर बनाना चाहती हैं.

अपने इस अचीवमेंट पर अवनी ने कहा कि उन्हें अपनी मेहनत और एग्जाम परफॉर्मेंस पर पूरा विश्वास था.

CBSE 12th CBSE Re-evaluation : सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के री इवैल्यूएशन के रिजल्ट में रांची की स्टूडेंट अवनी केजरीवाल ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है. जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. कॉमर्स स्ट्रीम की छात्रा अवनी ने री इवैल्यूएशन के बाद 500 में 500 अंक हासिल किए हैं. रिवेल्यूशन में इतने नंबर हासिल करने के बाद खुद अवनी केजरीवाल एक मिसाल बन गई हैं. खास बात ये है कि उन्हें अपने परफॉर्मेंस पर पहले से ही पूरा भरोसा था. इसलिए उन्होंने अपने मार्क्स की दोबारा जांच कराने का फैसला किया था. अब उनकी ये कामयाबी न सिर्फ उनकी फैमिली और स्कूल के लिए गर्व की बात बन गई है. बल्कि झारखंड के हजारों स्टूडेंट्स के लिए इंस्पिरेशन भी बन रही है.

पांचों मेन सब्जेक्ट में मिले पूरे अंक

अवनी केजरीवाल को इंग्लिश कोर, अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज, इकोनॉमिक्स और एप्लाइड मैथेमेटिक्स में शत-प्रतिशत यानी 100-100 अंक मिले हैं. इस तरह उन्होंने अपने पांचों मेन सब्जेक्ट में कुल 500 में से 500 मार्क्स हासिल किए. वहीं एक्स्ट्रा सब्जेक्ट, ग्राफिक्स में भी उन्होंने 99 अंक प्राप्त किए हैं. अवनी केजरीवाल धुर्वा स्थित डीपीएस सेल टाउनशिप की छात्रा हैं. उनके पिता मितेश केजरीवाल बिजनेसमैन हैं, जबकि मां पूनम केजरीवाल हाउसवाइफ हैं. उनके पेरेंट्स का कहना है कि अवनी शुरू से ही पढ़ाई को लेकर सिंसियर रही हैं और उन्होंने लगातार मेहनत के दम पर ये मुकाम हासिल किया है.

मेहनत पर भरोसा था, इसलिए कराया री-इवैल्यूएशन

अपने इस अचीवमेंट पर अवनी ने कहा कि उन्हें अपनी मेहनत और एग्जाम परफॉर्मेंस पर पूरा विश्वास था. इसी भरोसे के साथ उन्होंने री इवैल्यूएशन के लिए अप्लीकेशन दी थी आखिरकार रिजल्ट ने भी बता दिया कि उनका भरोसा गलत नहीं था. अवनि केजरीवाल ने अपनी सक्सेस का क्रेडिट अपने माता-पिता, शिक्षकों और अपने मेंटर सचित सर को दिया. अवनी केजरीवाल अब आगे बिजनेस मैनेजमेंट के क्षेत्र में करियर बनाना चाहती हैं. इसके लिए वो सीयूईटी-यूजी 2026 की परीक्षा भी दे चुकी हैं.

यह भी पढ़ें- बेटी का भविष्य बचाने की बेबस जंग: विदिशा NEET सेंटर के बाहर का वो वीडियो, जिसे देख हर आंख नम हो गई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET Re Exam, Avni Kejriwal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com