विज्ञापन

महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव रिजल्‍ट LIVE: BJP की बंपर बढ़त, 731 में से 503 सीटों पर आगे चल रही महायुति

Maharashtra Elections: महाराष्ट्र के 12 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों की मतगणना जारी है. इन चुनावों में 7438 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो रहा है. अभी तक सामने आए रुझान में बीजेपी नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन 500 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है.

महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव रिजल्‍ट LIVE: BJP की बंपर बढ़त, 731 में से 503 सीटों पर आगे चल रही महायुति
  • महाराष्ट्र में 12 जिलों की 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के लिए हुए चुनावों के नतीजों की घोषणा आज
  • मतदान सात फरवरी को हुआ था जिसमें राज्यभर में लगभग 70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था
  • महाराष्ट्र जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में कुल 7,438 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

Maharashtra Zilla Parishad and Panchayat Samiti Results: महाराष्ट्र में 12 जिलों की 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनावों के लिए मतगणना जारी है. कुल 731 सीटों में से 666 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं. जिसमें महायुति 503 सीटों पर आगे चल रही है. भारतीय जनता पार्टी 200 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है. अभी तक सामने आए रुझान में बीजेपी 218 सीटों पर आगे चल रही है. 151 से ज्‍यादा सीटों पर शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट आगे चल रही है. वहीं, कांग्रेस सिर्फ 53 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. महायुति 503 सीटों पर आगे चल रही है. इस बीच धाराशिव जिले में मतगणना केंद्र पर भारी हंगामा देखने को मिल रहा है. चुनाव लड़ने वाले उम्‍मीदवारों का आरोप है कि उन्‍हें मतगणना केंद्र के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है. इन चुनावों के लिए मतदान 7 फरवरी को हुआ था, जिसमें राज्यभर में लगभग 67 से 70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.

लेटेस्‍ट अपडेट...

पार्टीकितनी सीटों पर आगेकितनी सीटें जीतीं
बीजेपी218
शिवसेना151
एनसीपी134
कांग्रेस53
शिवसेना (UBT)53
एनसीपी(SP)17
अन्‍य38

धाराशिव मतगणना केंद्र पर भारी हंगामा

इस बीच धाराशिव जिले में मतगणना केंद्र पर भारी हंगामा देखने को मिल रहा है. कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और पुलिस प्रशासन के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की की तस्वीरें सामने आ रही हैं. उम्मीदवारों के अधिकृत प्रतिनिधियों का आरोप है कि उन्हें जानबूझकर मतगणना केंद्र के अंदर जाने से रोका जा रहा है.

प्रतिनिधियों का कहना है कि वे पिछले एक घंटे से गेट पर खड़े हैं, लेकिन प्रशासन की लापरवाही के कारण उन्हें अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है. गेट पर भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा है और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है. तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. आक्रोशित प्रतिनिधियों ने गंभीर सवाल उठाते हुए पूछा है, 'क्या हमें बाहर रखकर और गेट बंद करके सत्ताधारी दल के पक्ष में चुनावी नतीजे घोषित करने की साजिश रची जा रही है?'

7,438 उम्मीदवारों की किस्‍मत का फैसला 

महाराष्ट्र जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में कुल 7,438 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है, जिनके राजनीतिक भविष्य का फैसला आज होने जा रहा है. 12 जिलों में जिला परिषद की 731 सीटों और पंचायत समिति की 1,462 सीटों के लिए मतदान कराया गया था. जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के दौरान ग्रामीण इलाकों में मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. 

ये भी पढ़ें :- पवार गुटों को ना, समान विचारधारा वालों को हां... महाराष्‍ट्र स्‍थानीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस का फैसला

चौंका सकते हैं चुनाव के नतीजे

मतदान के दिन सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी रहीं. महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की बड़ी भागीदारी ने लोकतंत्र की मजबूती का संदेश दिया. हाल ही में हुए महानगरपालिका चुनावों में घटते मतदान प्रतिशत को लेकर जो चिंताएं सामने आई थीं, उनके बीच गांव-देहात से सामने आई यह तस्वीर लोकतंत्र के लिए सकारात्मक मानी जा रहीं. ऐसा माना जा रहा है कि इन चुनाव के परिणाम काफी चौंकानेवाले हो सकते हैं.

यह चुनाव छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, धाराशिव, लातूर, पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए. अब सभी की निगाहें मतगणना और चुनाव परिणामों पर टिकी हुई हैं.

ये भी पढ़ें :- गाड़ी के पीछे लटके स्टील के तार, महाराष्ट्र में 'ATM उखाड़ू' गैंग का गजब जुगाड़

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com