विज्ञापन

महाराष्ट्र जिला परिषद, पंचायत समिति चुनाव के नतीजे आज, दांव पर 7438 उम्मीदवारों की किस्‍मत, काउंटिंग जारी

Maharashtra Elections: महाराष्ट्र के 12 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों की मतगणना जारी है. इन चुनावों में 7438 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो रहा है.

महाराष्ट्र जिला परिषद, पंचायत समिति चुनाव के नतीजे आज, दांव पर 7438 उम्मीदवारों की किस्‍मत, काउंटिंग जारी
  • महाराष्ट्र में 12 जिलों की 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के लिए हुए चुनावों के नतीजों की घोषणा आज
  • मतदान सात फरवरी को हुआ था जिसमें राज्यभर में लगभग 70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था
  • महाराष्ट्र जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में कुल 7,438 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

महाराष्ट्र में 12 जिलों की 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के लिए हुए चुनावों के नतीजों की घोषणा आज की जाएगी. मतगणना सुबह 10 बजे से शुरू हुई और जल्‍द ही रुझान आने शुरू हो जाएंगे. इन चुनावों के लिए मतदान 7 फरवरी को हुआ था, जिसमें राज्यभर में लगभग 67 से 70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.

7,438 उम्मीदवारों की किस्‍मत का फैसला 

महाराष्ट्र जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में कुल 7,438 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है, जिनके राजनीतिक भविष्य का फैसला आज होने जा रहा है. 12 जिलों में जिला परिषद की 731 सीटों और पंचायत समिति की 1,462 सीटों के लिए मतदान कराया गया था. जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के दौरान ग्रामीण इलाकों में मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. 

चौंका सकते हैं चुनाव के नतीजे

मतदान के दिन सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी रहीं. महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की बड़ी भागीदारी ने लोकतंत्र की मजबूती का संदेश दिया. हाल ही में हुए महानगरपालिका चुनावों में घटते मतदान प्रतिशत को लेकर जो चिंताएं सामने आई थीं, उनके बीच गांव-देहात से सामने आई यह तस्वीर लोकतंत्र के लिए सकारात्मक मानी जा रहीं. ऐसा माना जा रहा है कि इन चुनाव के परिणाम काफी चौंकानेवाले हो सकते हैं.

यह चुनाव छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, धाराशिव, लातूर, पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए. अब सभी की निगाहें मतगणना और चुनाव परिणामों पर टिकी हुई हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com