किसान होना आसान नहीं... यह कहावत कई बार सुनी होगी. लेकिन जब यह कहावत एक दृश्य बनकर सामने आती है, तो दिल को भीतर तक झकझोर देती है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो (Farmer Video Viral) इन दिनों लाखों लोगों के दिल को छू रहा है. वीडियो में एक किसान बारिश के बीच अपनी मूंगफली की फसल को बहने से बचाने के लिए जमीन पर लेटा हुआ दिखाई दे रहा है.
महाराष्ट्र के वाशिम जिले का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक किसान बारिश के बीच अपनी मूंगफली की फसल को बहने से बचाने की कोशिश कर रहा है. दरअसल मानोरा बाजार समिति में किसान अपनी फसलें बेचने के लिए लाए थे. लेकिन अचानक तेज बारिश हो गई और फसल की सुरक्षा के लिए इंतजाम नहीं होने के… pic.twitter.com/fuGLjHT95L
— NDTV India (@ndtvindia) May 16, 2025
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बारिश में बह गया अनाज, क्या करे बेबस किसान
तेज़ बारिश की वजह से चारों ओर पानी बह रहा है, और वह किसान दोनों हाथों से अपनी फसल को समेटने की कोशिश करता दिख रहा है, मानो हर दाना उसकी उम्मीद का प्रतीक हो. यह दृश्य सिर्फ एक प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि एक किसान की असहायता, उसका संघर्ष और उसके टूटते सपनों की दर्दनाक झलक है.यह घटना महाराष्ट्र के वाशिम जिले की है. मानोरा बाजार समिति में किसान अपनी फसलें, मूंगफली, मूंग, चना और तूर बेचने के लिए लाए थे.
बारिश से मिट्टी में मिली किसान की मेहनत
गुरुवार को अचानक आई तेज बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया. खुले में रखा अनाज पूरी तरह भीग गया. फसल की सुरक्षा के लिए कोई ढांचा नहीं, कोई इंतज़ाम नहीं. किसानों को केवल किस्मत के भरोसे छोड़ दिया गया था. सुविधा न मिलने पर किसान का पसीना पानी बनकर बह जाता है, और उसकी मेहनत मिट्टी में मिल जाती है.

किसानों के लिए क्या है समाधान?
सोशल मीडिया पर अब ऐसी भी प्रतिक्रिया आ रही है की यह वीडियो केवल एक किसान की कहानी नहीं है, यह भारत के उन लाखों किसानों की कहानी है, जो हर मौसम, हर मुसीबत और हर व्यवस्था की खामियों से लड़ते हुए देश का पेट भरते हैं. लोग सोशल मीडिया पर इन किसानों के लिए संवेदनशीलता की नहीं, समाधान की मांग कर रहे है. एक ऐसी व्यवस्था की जो किसानों की मेहनत की रक्षा कर सके. वरना हर बारिश के बाद इसी तरह कोई न कोई किसान अपने सपनों को भीगता देख मजबूर हो जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं