विज्ञापन
This Article is From Nov 17, 2019

महाराष्ट्र: शरद पवार और सोनिया गांधी की मुलाकात टली, अब सोमवार को मिलेंगे दोनों नेता

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) के बीच आज (रविवार को) होने वाली बैठक टल गई है. 

Also Read in
महाराष्ट्र: शरद पवार और सोनिया गांधी की मुलाकात टली, अब सोमवार को मिलेंगे दोनों नेता
शरद पवार और सोनिया गांधी (फाइल फोटो)
  • महाराष्ट्र में सरकार गठन पर गतिरोध जारी
  • रविवार को होनी थी पवार और सोनिया गांधी की मुलाकात
  • अब दोनों नेता सोमवार को मिल सकते हैं
नई दिल्ली/मुंबई:

महाराष्ट्र में सरकार गठन पर रस्साकसी जारी है. शिवसेना और बीजेपी की राहें जुदा होने के बाद कांग्रेस,एनसीपी और शिवसेना के साथ आने की चर्चा थी, लेकिन अभी तक तीनों दलों के बीच सहमति नहीं बन पाई है. खबर है कि महाराष्ट्र में शिवसेना (Shiv Sena) के साथ संभावित गठबंधन पर चर्चा के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) के बीच आज (रविवार को) होने वाली बैठक टल गई है. अब यह बैठक सोमवार को होगी. सूत्रों ने यह जानकारी दी है. कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, बैठक सोनिया गांधी के आवास पर होगी, जिसमें महाराष्ट्र में मंगलवार को राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने पर केंद्रित वार्ता होने की संभावना है.  

महाराष्ट्र में कब बनेगी सरकार? गतिरोध के बीच NCP की अहम बैठक आज

पार्टी सूत्रों ने कहा कि चुनाव पूर्व गठबंधन साझेदार कांग्रेस और राकांपा ने शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाने के लिए न्यूनतम साझा कार्यक्रम तैयार कर लिया है. सूत्रों ने संकेत दिया कि बैठक के दौरान तीन पार्टियों के बीच विभागों के बंटवारे और सरकार के लिए फॉर्मूले पर चर्चा होगी. कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि सबसे पुरानी पार्टी चाहती है कि शिवसेना अपनी कट्टर हिंदुत्ववादी विचारधारा को ढक ले और कुछ मुद्दों पर धर्मनिरपेक्ष रुख अपनाए. उन्होंने यह भी कहा कि राकांपा चाहती है कि कांग्रेस इस सरकार का हिस्सा बने.  

संसद में विपक्ष में नजर आ सकती है शिवसेना, संजय राउत ने कहा-NDA की बैठक में भी नहीं लेंगे हिस्सा

आपको बता दें कि आज शाम 4 बजे पुणे में एनसीपी नेताओं की बैठक भी होनी है. इस बैठक में 21 नेता शामिल होंगे और बैठक की अध्यक्षता शरद पवार करेंगे. NCP नेता नवाब मलिक ने एनडीटीवी को बताया है कि इस बैठक में महाराष्ट्र के मौजूदा हालात पर पार्टी की रणनीति पर चर्चा होगी. इस बैठक के बाद पवार दिल्ली रवाना होंगे. NCP नेता नवाब मलिक ने एनडीटीवी को ये भी बताया है कि मंगलवार यानी 19 नवंबर को कांग्रेस और एनसीपी नेताओं के बीच बैठक होनी है. जिसमें इस बात पर चर्चा होगी कि सरकार गठन में कांग्रेस शामिल होगी या नहीं. (इनपुट- IANS) 

Video: नवाब मलिक ने कहा- बीजेपी के पास अगर संख्या बल है तो क्यों नहीं बनाते सरकार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, BJP, Shiv Sena, Congress, NCP, Sonia Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com