विज्ञापन

'जो मैंने नहीं कहा, उसे थोपने की कोशिश हो रही', शिवाजी महाराज को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष की सफाई

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि मुझे धमकियां मिल रही हैं, कोई जीभ काटने की बात कर रहा है, तो मेरे परिवार को भी बेहद निचले स्तर की धमकियाँ दी जा रही हैं. देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र को तालिबान बनाना चाहते हैं. मुझ पर जो भी कार्रवाई करनी है, जरूर करें.

'जो मैंने नहीं कहा, उसे थोपने की कोशिश हो रही', शिवाजी महाराज को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष की सफाई
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल.
  • महाराष्ट्र कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल के शिवाजी महाराज और टीपू सुल्तान पर दिए बयान से विवाद उत्पन्न हुआ.
  • पुणे पुलिस ने हर्षवर्धन सपकाल के खिलाफ हिंदुओं की भावनाएं भड़काने के आरोप में मामला दर्ज किया है.
  • सपकाल ने अपने बयान की सफाई देते हुए भाजपा पर गलत बयान उनके नाम से थोपने का आरोप लगाया.
मुंबई:

छत्रपति शिवाजी महाराज और टीपू सुल्तान पर दिए महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के बयान पर बवाल मचा है. उनके खिलाफ पुणे पुलिस ने केस दर्ज किया है. हर्षवर्धन सपकाल पर आरोप है कि उन्होंने हिंदुओं की भावना को भड़काया है. लेकिन इस बवाल के बीच हर्षवर्धन सपकाल ने सोमवार को सफाई दी है. हर्षवर्धन सपकाल ने कहा, "छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना किसी से नहीं हो सकती. मैंने जो बयान नहीं दिया, BJP उसे मेरे नाम से थोपने की कोशिश कर रही है."

कांग्रेस नेता ने कहा- मुझे धमकियां मिल रही हैं

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि मुझे धमकियां मिल रही हैं, कोई जीभ काटने की बात कर रहा है, तो मेरे परिवार को भी बेहद निचले स्तर की धमकियाँ दी जा रही हैं. देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र को तालिबान बनाना चाहते हैं. मुझ पर जो भी कार्रवाई करनी है, जरूर करें.

कैसे शुरू हुआ था विवाद, जानिए

मालूम हो कि यह विवाद उस समय शुरू हुआ, जब मालेगांव नगर निगम के उपमहापौर निहाल अहमद के कार्यालय में टीपू सुल्तान का चित्र लगाए जाने को लेकर शिवसेना और अन्य संगठनों ने विरोध जताया. इसी मुद्दे पर मीडिया से बातचीत के दौरान हर्षवर्धन सपकाल ने मराठी में कहा था कि जिस तरह की वीरता और ‘स्वराज्य' की अवधारणा छत्रपति शिवाजी महाराज ने स्थापित की, उसी परंपरा से प्रेरित होकर टीपू सुल्तान ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया. 

उन्होंने टीपू सुल्तान को भारत का सच्चा सपूत और बहादुर योद्धा बताते हुए कहा कि उन्हें वीरता के प्रतीक के रूप में शिवाजी महाराज के समकक्ष देखा जाना चाहिए.

Latest and Breaking News on NDTV

कांग्रेस नेता बोले- मैं हिंदवी स्वराज्य का सिपाही

इस बयान पर विवाद बढ़ने के बाद कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल ने सोमवार को कहा कि मेरे परिवार के बच्चों के खिलाफ भी सोशल मीडिया पर अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है. मैं देवेंद्र फडणवीस, भाजपा और कुछ मुट्ठी भर पूंजीपतियों के खिलाफ बोला, इसलिए मुझे चुप कराने की कोशिश की जा रही है. आपको जो करना है करें, मैं हिंदवी स्वराज्य का सिपाही हूं.

कांग्रेस नेता बोले- मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है. मेरा बयान इसलिए था ताकि महाराष्ट्र में सभी लोग मिल-जुलकर रहें. महाराष्ट्र में दंगे भड़काने का काम देवेंद्र फडणवीस कर रहे हैं. शिवाजी महाराज का शौर्य अद्वितीय है, मैं यह बार-बार कहता हूँ.

महाराष्ट्र में दंगा कराने की कोशिश कर रहे हैंः कांग्रेस नेता

अपने बयान पर मचे बवाल पर कांग्रेस नेता ने कहा, "मैंने इस संदर्भ में बात की थी कि सभी महापुरुषों की तस्वीरें कार्यालयों में लगनी चाहिए. वे महाराष्ट्र में दंगा कराने की कोशिश कर रहे थे. मेरा पुतला जलाने के बजाय, अगर उन्होंने गागाभट्ट, कोल्हटकर, राहुल कुलकर्णी या कोश्यारी का पुतला जलाया होता, तो उन्हें शिवप्रेमी कहा जाता."

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि मेरे बयान का गलत अर्थ निकाला गया, उन्हें कानून मंजूर नहीं है और वे छत्रपति के विचारों को मिटाना चाहते हैं. 35 साल तक जो मुख्य पत्र के संपादक रहे, राज्यसभा सदस्य बने और पांडिचेरी के राज्यपाल भी रहे, उन्होंने 'रियल हीरो ऑफ इंडिया' पुस्तक लिखकर टीपू सुल्तान का गौरव गान किया. क्या भाजपा को वह पुस्तक मान्य है? क्या वो ये पुस्तक जलायेंगे?

यह भी पढ़ें - शिवाजी महाराज से तुलना पर सपकाल की सफाई, ओवैसी भी विवाद में कूदे... टीपू सुल्‍तान विवाद की पूरी कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Harshvardhan Sapkal, Harshvardhan Sapkal Controversy, Harshvardhan Sapkal News, Shivaji Maharaj, Devendra Fadnavis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com