विज्ञापन

महिलाओं को सम्मोहन और गर्भपात की दवाइयां देते थे; अशोक खरात के पाप में शामिल थे नासिक के डॉक्टर्स, SIT को क्यों शक?

Ashok Kharat News:अशोक खरात के काले कारनामों का साथ नासिक के कुछ प्रतिष्ठित डॉक्टर भी दे रहे हैं. SIT की रडार में ये चिकित्सक आ गए हैं. SIT इस मामले में इन सबसे पूछताछ करेगी.

महिलाओं को सम्मोहन और गर्भपात की दवाइयां देते थे; अशोक खरात के पाप में शामिल थे नासिक के डॉक्टर्स, SIT को क्यों शक?
ashok kharat news
  • महिलाओं के साथ घिनौने काम करने वाले अशोक खरात के बारे में रोज नए खुलासे हो रहे हैं
  • इस मामले में नासिक शहर के कुछ प्रतिष्ठित डॉक्टर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गए हैं
  • अशोक खरात पीड़ित महिलाओं को डॉक्टरों की सलाह पर कुछ विशेष दवाइयां या गोलियां दे रहा था.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

खुद को ज्योतिष बता लोगों का भविष्य बताने की आड़ में घिनौने काम करने वाले अशोक खरात के बारे में रोज नए खुलासे हो रहे हैं. अब इस मामले में नासिक शहर के कुछ प्रतिष्ठित डॉक्टर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गए हैं. पता चला है कि बलात्कारी अशोक खरात के इस पाप में ये डॉक्टर भी शामिल थे. SIT को आशंका है कि लड़कियों संग घिनौना काम काम करने से पहले उन्हें सम्मोहन और गर्भपात की दवाइयां दी जाती थीं. 

महिलाओं को खास दवाएं दे रहा था खरात

अशोक खरात के काले कारनामों का साथ नासिक के कुछ प्रतिष्ठित डॉक्टर भी दे रहे हैं. SIT की रडार में ये चिकित्सक आ गए हैं. SIT इस मामले में इन सबसे पूछताछ करेगी. पुलिस इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि क्या खरात महिलाओं को धोखे में रखने के लिए कुछ खास दवाओं का इस्तेमाल करता था? जांच में यह बड़ा संदेह जताया जा रहा है कि क्या अशोक खरात पीड़ित महिलाओं को गर्भधारण से रोकने के लिए डॉक्टरों की सलाह पर कुछ विशेष दवाइयां या गोलियां दे रहा था.

डॉक्टरों की भूमिका की होगी जांच 

एसआईटी को अंदेशा है कि मेडिकल प्रोफेशनल की मिलीभगत के बिना इतने बड़े स्तर पर महिलाओं का शोषण और उन्हें नियंत्रित करना संभव नहीं था. इस मामले में डॉक्टरों की भूमिका और उनके और से दिए गए चिकित्सा परामर्श की गहनता से पड़ताल की जा रही है ताकि गिरोह के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हो सके.
 

यह भी पढ़ें-  जांच में सहयोग नहीं कर रहा यौन शोषण का आरोपी अशोक खरात, कोर्ट ने बढ़ाई दो दिन की पुलिस कस्टडी

यह भी पढ़ें-  अशोक खरात का रहस्यलोक: मुर्गी चोर से करोड़ों का मालिक, मैथ्स में फेल अंकशास्त्री कैसे बना

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com