- पालघर में भूकंप के झटके महसूस हुए
- 4 घंटे में आठ भूकंप आए
- भूकंप के झटकों की तीव्रता 2.2 से 3.6 तक
महाराष्ट्र के पालघर (Palghar Earthquake) जिले में शुक्रवार सुबह चार घंटे के भीतर आठ बार भूकंप आया और भूकंप के झटकों की तीव्रता 2.2 से 3.6 तक मापी गई. अधिकारियों ने बताया कि जिले की डहाणू और तलासरी तहसीलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए और इस दौरान किसी के हताहत होने की अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है. जिला आपदा नियंत्रण प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने कहा, ‘‘(बृहस्पतिवार) देर रात तीन बजकर 29 मिनट पर 3.5 तीव्रता का भूकंप आया. इसके बाद, तड़के तीन बजकर 57 मिनट और सुबह सात बजकर छह मिनट पर क्रमश: 3.5 और 3.6 तीव्रता के भूकंप आए.''
डहाणू उपमंडलीय अधिकारी आशिमा मित्तल ने कहा, ‘‘3.0 तीव्रता से अधिक के इन तीन भूकंपों के अलावा (बृहस्पतिवार) रात तीन बजे से सुबह सात बजे के बीच पांच अन्य भूकंप आए.'' कदम ने बताया कि स्थानीय तहसीलदारों को गांवों में निरीक्षण करने को कहा गया है. मित्तल ने कहा कि भूकंपों के कारण इन तहसीलों के गांवों में खुले मैदानों में बड़े तम्बू लगाए गए हैं, ताकि घरों में असुरक्षित महसूस होने पर स्थानीय निवासी वहां जा सके.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
डहाणू और तलासरी में पिछले सप्ताह भूकंप आने के बाद कई मकानों की दीवारें ढह गई थीं और कई दीवारों में दरारें पड़ गई थीं. मित्तल ने बताया कि गांवों के स्तर पर आपदा समन्वय समितियां बनाई गई हैं और असैन्य सुरक्षा कर्मियों को सहायता के लिए तैयार रहने को कहा गया है.
इस बीच, जिला प्राधिकारियों ने एक ऑडियो संदेश जारी करके डहाणू क्षेत्र के गांवों में रहने वाले लोगों से भूकंप के खतरे के कारण सतर्क रहने को कहा. डहाणू में नवंबर 2018 के बाद से इस प्रकार के भूकंप आ रहे हैं. इससे पहले, राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने पालघर में शुक्रवार तड़के दो बार भूकंप आने की जानकारी दी थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं