विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2018

इंद्राणी मुखर्जी को जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया 

शीना बोरा हत्याकांड में मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने सोमवार को बैचेनी की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें भायखला जेल से जेजे अस्पताल ले जाया गया.

इंद्राणी मुखर्जी को जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया 
इंद्राणी मुखर्जी इस समय भायखला जेल में बंद है. (फाइल फोटो)
मुंबई: शीना बोरा हत्याकांड में मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने सोमवार को बैचेनी की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें भायखला जेल से जेजे अस्पताल ले जाया गया. एक डॉक्टर ने बताया कि 46 वर्षीय मुखर्जी को मध्य मुंबई स्थित सरकारी अस्पताल में शाम सात बजकर करीब 20 मिनट पर लाया गया. उन्होंने सिर दर्द, दो-दो चीजें दिखाई देना और बैचेनी की शिकायत की थी.

उन्होंने बताया कि मुखर्जी पहले से ही उच्च रक्तचाप और सर्वाइकल से ग्रस्त हैं. उनकी जांच की जा रही हैं. मुखर्जी पर अप्रैल 2012 में अन्य की मदद से अपनी 24 वर्षीय बेटी शीना बोरा की हत्या करने का आरोप है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com