विज्ञापन

देर तक रुकते थे आरोपी... HR मैनेजर निदा खान देती थी साथ, नासिक TCS ऑफिस में धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न की पूरी कहानी

Nashik TCS Case: टीसीएस में काम करने वाली आठ महिला कर्मचारियों के खुलासे के बाद हर कोई हैरान है. यकीन ही नहीं हो पा रहा कि देश की इतनी बड़ी कंपनी में ये सब भी चल रहा था. कैसे कर्मचारियों को जाल में फंसाया जा रहा था, इसका खुलासा हुआ है.

देर तक रुकते थे आरोपी... HR मैनेजर निदा खान देती थी साथ,  नासिक TCS ऑफिस में धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न की पूरी कहानी
नासिक की टीसीएस में धर्मांतरण के खेल का खुलासा.
  • नासिक के टीसीएस कार्यालय में आठ महिला कर्मचारियों ने यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण के आरोप लगाए हैं
  • जांच के मुताबिक, आरोपियों ने देर तक कंपनी में रुककर महिला कर्मचारियों पर मानसिक दबाव बनाया था
  • संदिग्धों ने व्हाट्सएप पर रणनीति बनाकर हिंदू महिलाओं से शादी करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला था
नासिक:

महाराष्ट्र के नासिक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को लेकर बड़े खुलासे ने देश को हिलाकर रख दिया है. एक बड़ी कंपनी की 8 महिला कर्मचारियों ने यौन उत्पीड़न, जबरन धर्मांतरण का आरोप लगाया है. जिसने कॉर्पोरेट वर्क कल्चर पर सवालिया निशान लगा दिया है. महिला कर्मचारियों पर किस तरह से दबाव बनाया जाता था, इस बात का खुलासा हो गया है. पुलिस जांच में अब वह तरीका सामने आया है, जिसके जरिए आरोपी युवक-युवतियों को अपने जाल में फंसाते थे.

टाइम पूरा होने के बाद भी ऑफिस में रुकते थे आरोपी

आरोपियों की मोडस ऑपरेंडी सामने आ गई है. जानकारी के मुताबिक, महिला कर्मचारियों को अपने नियंत्रण में रखने और उन्हें दबाने के लिए आरोपी अलग-अलग तरह के मानसिक दबाव के हथकंडे अपनाते थे. जांच में खुलासा हुआ है कि अपनी साजिशों को अंजाम देने के लिए संदिग्ध आरोपी ऑफिस का समय खत्म होने के बाद भी काफी देर तक कंपनी में रुकते थे.

सबके सामने वे ऐसा जताते थे कि जैसे कंपनी का काम कर रहे हों, लेकिन असल में वे संदिग्ध गतिविधियों में शामिल रहते थे. सूत्रों के अनुसार, इन हरकतों के लिए उन्होंने कंपनी की संपत्ति और संसाधनों का भी इस्तेमाल किया. किसी भी गतिविधि को अंजाम देने से पहले आरोपियों द्वारा व्हाट्सएप के जरिए पूरी रणनीति तैयार की जाती थी. आरोपी व्हाट्सएप पर रणनीति बनाकर और देर रात तक कंपनी में रुककर महिला कर्मचारियों पर मानसिक दबाव बनाने का काम करते थे.

Latest and Breaking News on NDTV

हिंदू महिलाओं से शादी करने को कहा जाता था

 दफ्तर में आरोपियों से हिंदू महिलाओं से शादी करने के लिए कहा जाता था, ये दावा एक प्रत्यक्षदर्शी ने किया है. इस मामले में 9 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं. पुलिस अब तक 6 पुरुषों और एक महिला समेत सात कर्मचारियों को गिरफ्तार कर चुकी है. एक अन्य महिला कर्मचारी फिलहाल फरार है.

टीसीएस के नासिक ऑफिस में एक कॉन्ट्रैक्चुअल वर्कर ने एनडीटीवी को बताया, "वे कहते थे, 'हिंदू लड़कियों को अपनी गर्लफ्रेंड बनाओ और उनसे शादी करो.' वे लोग धर्म बदलने के लिए कहते थे और अपने धर्म के बारे में बातें करते थे. इसके लिए उनको पैसे भी दिए जाते थे. यह सिलसिला 2021 से चल रहा था. इसके लिए एचआर मैडम को भी पैसा दिया जाता था.

ये भी पढ़ें-HR एग्जीक्यूटिव के खिलाफ एक्शन हो... TCS में धर्मांतरण, यौन उत्पीड़न के गंदे खेल से इस बिजनेसमैन को लगा झटका

सीनियर्स ने किया मानसिक और यौन उत्पीड़न

पुलिस ने पिछले हफ्ते आठ महिला कर्मचारियों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों की जांच के लिए एसआईटी गठित की है. महिलाओं का दावा है कि उनके सीनियर्स ने उनका मानसिक और यौन उत्पीड़न किया. एचआर विभाग ने उनकी शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया. ये घटनाएँ फरवरी 2022 से मार्च 2026 के बीच घटीं.

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में से एक ने एक महिला कर्मचारी से शादी का झूठा वादा करके बार-बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. वहीं एक कर्मचारी को अनुचित तरीके से छुआ गया. उसके निजी और वैवाहिक जीवन के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां की गईं.

छेड़छाड़ हुई, नमाज पढ़ने को मजबूर किया गया

पुलिस के मुताबिक, जब शिकायतकर्ता ने इन घटनाओं के बारे में कंपनी के हेड  से मौखिक शिकायतें कीं, तो उन्होंने छेड़छाड़ की शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया. बल्कि, उन्होंने उनके कृत्यों को बढ़ावा दिया. महिला के शारीरिक रूप-रंग के बारे में भी अश्लील टिप्पणियां की गईं. आरोपियों ने एक पुरुष कर्मचारी को नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया और उसके धर्म का अपमान किया.

शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी

पीड़त महिलाओं ने जब कंपनी की महिला एचआर एग्जीक्यूटिव से इसकी शिकायत की, तो उन्हें कथित तौर पर नौकरी से निकालने की धमकी दी गई. बता दें कि गिरफ्तार किए गए कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है. उनकी पहचान दानिश शेख, तौसीफ अत्तार, रजा मेमन, शाहरुख कुरैशी, शफी शेख, आसिफ आफताब अंसारी और एचआर एग्जीक्यूटिव निदा खान के रूप में हुई है.

ये भी पढ़ें-नासिक TCS केस: धर्मांतरण की मास्टरमाइंड निदा खान की तस्वीर आई सामने, अब तक फरार है आरोपी

लेखक के बारे में
img
पूजा भारद्वाज
Associate Editor -Current Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra News, Nashik TCS Case, Tata Consultancy Services (TCS), Conversion, Harrasment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com