Rental Garba Partner: कुछ दिनों में नवरात्रि का पावन त्योहार शुरू होने वाला है और लोग अभी से गरबा और डांडिया की तैयारियों में जुट गए हैं. वहीं, कुछ लोगों को गरबा और डांडिया के कारण ही नवरात्रि सालभर से इंतजार रहता है. ये दोनों डांस फॉर्म 9 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार की रौनक बढ़ा देते हैं. बता दें कि गरबा मां शक्ति को समर्पित होता है, जिसमें लोग गोल घेरा बनाकर डांस करते हैं, जो जीवन के अनंत चक्र का प्रतीक माना जाता है. वहीं, डांडिया में रंग-बिरंगी रोशनी के बीच डंडियों के साथ डांस किया जाता है, जिससे माहौल और भी ज्यादा एनर्जेटिक हो जाता है. चनिया-चोली और बांधनी जैसे ट्रेडिशनल आउटफिट में सजे लोग देर रात तक झूमते नजर आते हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर रेंटल गरबा पार्टनर का एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है.
रेंटल गरबा पार्टनर
इंटरनेट पर एक अनोखी पोस्ट देखने को मिली, जोो हर साल कई लोगों के सामने आने वाली एक आम समस्या से जुड़ी है, यानी गरबा पार्टनर न मिलना. इंस्टाग्राम यूजर कृष मिस्त्री ने 'Rent a Garba Partner' नाम से एक पोस्ट शेयर की थी. इस पोस्ट में उन्होंने तीन अलग-अलग पैकेज भी बताएं, जिनमें गरबा खेलने, डांस में मदद करने और साथ में फोटो खिंचवाने की सुविधा भी शामिल हैं.

Gen-Z के बीच हो रहा ट्रेंड
आज की युवा पीढ़ी यानी Gen Z नई और अलग चीजों काफी जल्दीी अपनाते हैं. सोशल मीडिया के दौर में लोग सिर्फ त्योहार मनाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उससे जुड़े मजेदार और यूनिक कॉन्सेप्ट भी पसंद करते हैं. ऐसे में 'रेंटल गरबा पार्टनर' का आइडिया युवाओं को काफी दिलचस्प लग रहा है.
पुलिस ने दी सतर्क रहने की सलाह
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. दरअसल, रेंटल गरबा पार्टनर की आड़ में साइबर ठग लोगों को निशाना बना सकते हैं. ऐसे में किसी भी अनजान व्यक्ति को पैसे भेजने, एडवांस पेमेंट करने या अपनी पर्सनल इंफोर्मेशन शेयर करने से पहले पूरी तरह जांच कर लें.
यह भी पढ़ें: क्या आप साथ रहने की सोच रहे हैं? एक्सपर्ट से जानिए 3 ऐसी बात, जो साथ रहने के फैसले से पहले जरूर सोचनी चाहिए
यह भी पढ़ें: क्या कोई ऐसा तरीका है जिससे आप अपने पार्टनर से अपनी मर्जी का काम करवा सकें? एक्सपर्ट ने बताया तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं