विज्ञापन
This Article is From Jan 31, 2018

महाराष्ट्र में भगवा से गठजोड़ के पक्ष में कांग्रेस, पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण ने दिया यह बयान

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने संकेत किया कि अगर उनकी पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व मंजूरी देता है तो शिवसेना और कांग्रेस के साथ औपचारिक गठजोड़ हो सकता है. 

महाराष्ट्र में भगवा से गठजोड़ के पक्ष में कांग्रेस, पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण ने दिया यह बयान
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण.
  • महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी में गठबंधन
  • बीजेपी से नाराज चल रही है शिवसेना
  • कांग्रेस ने शिवसेना को अलग होने की बात कही
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
औरंगाबाद: कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि शिवसेना अगर भाजपा विरोधी दलों के साथ आना चाहती है तो पार्टी को पहले राजग से नाता तोड़ कर सत्ता से हटना होगा.

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने संकेत किया कि अगर उनकी पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व मंजूरी देता है तो शिवसेना और कांग्रेस के साथ औपचारिक गठजोड़ हो सकता है. 

'सामना' के जरिये शिवसेना का बीजेपी पर हमला, कहा- 'भक्त' और आरएसएस राष्ट्रवाद पर रुख स्पष्ट करें

VIDEO: बीजेपी से अलग रुख अपनाती शिवसेना

चव्हाण ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘आज शिवसेना भाजपा के साथ सत्ता में है और अगर यह अलग होकर भाजपा विरोधी दलों के साथ आना चाहती है तो हमलोग इस पर विचार करेंगे और (गठबंधन के लिए) एक प्रस्ताव दिल्ली भेजा जा सकता है.’’

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com