विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2020

पालघर लिंचिंग मामले के पांच और आरोपी कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए

महाराष्ट्र के पालघर में साधुओं की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पांच और आरोपी कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

पालघर लिंचिंग मामले के पांच और आरोपी कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए
प्रतीकात्मक.
  • पालघर मामले में पांच और आरोपी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए
  • ये आरोपी वाडा पुलिस थाने के हवालात में बंद हैं.
  • इस मामले में 17 आरोपियों के नमूनों की जांच की गई थी
पालघर:

महाराष्ट्र के पालघर में साधुओं को पीट-पीटकर हत्या के मामले में पांच और आरोपी कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. ये आरोपी वाडा पुलिस थाने के हवालात में बंद हैं. एक अधिकारी ने बताया कि इससे पहले, इस मामले में 17 आरोपियों के नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 11 आरोपी मंगलवार कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए थे. दरअसल, 16 अप्रैल को पालघर जिले के गढ़चिंचले गांव में दो साधुओं और उनके कार चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. वे मुंबई से सूरत जा रहे थे। इस मामले में लगभग 156 लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था, लेकिन पालघर जेल में कुछ काम चलने की वजह से उन्हें थानों के हवालात में बंद कर दिया. अधिकारी ने कहा कि वाडा थाने के हवालात में बंद पांच और आरोपियों के बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबरें मिली हैं. 

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमित लिंचिंग मामले के आरोपियों की कुल संख्या 16 हो गई है. अधिकारी ने कहा कि संक्रमित लोगों को इलाज के लिये कोविड-19 अस्पताल भेज दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगा रहा है.

VIDEO: City Center: पालघर मॉब लिंचिंग को दिया जा रहा है सांप्रदायिक रंग?

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Palghar Mob Lynching Case, Palghar Lynching News, Palghar Lynching Accused Corona Positive
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com