विज्ञापन

महाराष्ट्र में डॉन के घर रेड, नोटों का बक्सा देख क्राइम ब्रांच ने मंगवाईं 5 करेंसी काउंटिंग मशीनें

क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारी फिलहाल बाबा फरजान के सभी फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन, बेनामी संपत्तियों और बैंक से जुड़े जरूरी डॉक्युमेंट्स की बारीकी से जांच कर रहे हैं.

महाराष्ट्र में डॉन के घर रेड, नोटों का बक्सा देख क्राइम ब्रांच ने मंगवाईं 5 करेंसी काउंटिंग मशीनें
छत्रपति संभाजीनगर में एक डॉन के घर क्राइम ब्रांच ने छापेमारी की.
  • छत्रपति संभाजीनगर में 90 के दशक के डॉन बाबा फरजान के बंगले पर क्राइम ब्रांच ने बड़ी छापेमारी की
  • पुलिस ने डॉन के ठिकाने से पांच करोड़ पचास लाख रुपये कैश, 21 लाख का सोना और 8 लाख की चांदी जब्त की
  • बंगले से चार खतरनाक राइफलें, पांच सौ जिंदा कारतूस, तलवारें और धारदार चाकू जैसे हथियार भी बरामद हुए
मुंबई:

महाराष्ट्र में एक डॉन के घर छापा पड़ा है. छत्रपति संभाजीनगर में 90 के दशक में अपनी दहशत फैलाने वाले तथाकथित 'डॉन' बाबा फरजान के आलीशान बंगले पर क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार सुबह बड़ी छापेमारी की. इस दौरान वहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया था. पडेगांव इलाके में तड़के शुरू हुई इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया.

डॉन के घर क्राइम ब्रांच की रेड

शुरुआती जांच के मुताबिक, पुलिस ने डॉन के ठिकाने से करीब 5.5 करोड़ रुपये कैश, 21 लाख रुपये का सोना और 8 लाख रुपये की चांदी जब्त की है. नोटों का पहाड़ देखकर क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने मौके पर ही कैश गिनने के लिए पांच करेंसी काउंटिंग मशीनें मंगवाई, जिनसे नोटों की गिनती की जा रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

डॉन के ंबंगले से क्या-क्या मिला?

डॉन के बंगले से कैश और आभूषणों के अलावा बंगले की तलाशी के दौरान 4 खतरनाक राइफलें, 500 जिंदा कारतूस, तलवारें और धारदार चाकू जैसे हथियारों का जखीरा भी बरामद हुआ है. 

Latest and Breaking News on NDTV

ट्रांजैक्शन, बेनामी संपत्तियों की हो रही जांच

क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारी फिलहाल बाबा फरजान के सभी फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन, बेनामी संपत्तियों और बैंक से जुड़े जरूरी डॉक्युमेंट्स की बारीकी से जांच कर रहे हैं. इस बड़े और गोपनीय पुलिस ऑपरेशन के संबंध में पुलिस प्रशासन आज सुबह 11 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आधिकारिक और विस्तृत जानकारी साझा करेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Raid, Crime Branch Raid, Mumbai Don News, Cash Counting Machine Bank, Chatrapati Sambhaji Nagar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com