विज्ञापन
This Article is From Jul 02, 2020

महाराष्ट्र में सामुदायिक स्तर पर नहीं फैला COVID-19 : स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे

महाराष्ट्र (Maharashtra Coronavirus) के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने राज्य में COVID-19 के सामुदायिक स्तर पर फैलने का गुरुवार को खंडन किया. उन्होंने कहा, 'मेरे विचार से महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का सामुदायिक स्तर पर प्रसार नहीं हुआ है.

महाराष्ट्र में सामुदायिक स्तर पर नहीं फैला COVID-19 : स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे.
  • राज्य में सामुदायिक स्तर पर नहीं फैला कोविड-19
  • राज्य में कोरोना वायरस के 1,80,298 मरीज
  • महामारी से मरने वालों की संख्या 8,053
मुंबई:

महाराष्ट्र (Maharashtra Coronavirus) के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने राज्य में COVID-19 के सामुदायिक स्तर पर फैलने का गुरुवार को खंडन किया. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, 'मेरे विचार से महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का सामुदायिक स्तर पर प्रसार नहीं हुआ है. राज्य सरकार COVID-19 के लगभग सभी मरीजों और संक्रमण के स्रोत का पता लगाने में कामयाब रही है. इसलिए , मेरे विचार से राज्य में सामुदायिक स्तर पर संक्रमण नहीं फैला है.'

उन्होंने कहा, 'आंकड़े दिखाते हैं कि कोरोना वायरस से संक्रमित ज्यादातर मरीज वे हैं जिन्हें या तो किसी संस्थागत पृथक-वास में रखा गया था, घर वे पर क्वारंटाइन में थे या वे किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे. इसलिए अभी तक महाराष्ट्र में सामुदायिक स्तर पर संक्रमण नहीं फैला है.' राज्य में बुधवार रात तक कोरोना वायरस के 1,80,298 मरीज थे और महामारी से मरने वालों की संख्या 8,053 थी.

वहीं देश में कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र ने दुनिया की सबसे बड़ी प्लाज़्मा परियोजना की शुरुआत की है. महाराष्ट्र सरकार की ओर से COVID-19 के गंभीर मरीजों के इलाज के लिए ‘ Convalescent Plasma Therapy (CPT)' परियोजना 'PLATINA' की शुरुआत की गई है. इसे दुनिया में अपनी तरह की सबसे बड़ी पहल बताया गया है. बता दें कि इस थेरेपी में संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों के ब्लड से प्लाज़मा निकालकर इलाज करा रहे रोगियों के शरीर में चढ़ाया जाता है. 

VIDEO: महाराष्ट्र में कोरोनावायरस से बिगड़ते हालात

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Coronavirus Update, Maharashtra Health Minister Rajesh Tope, COVID-19 In Maharashtra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com