- राधेश्याम मोपलवार ने 10 करोड़ मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी
- सतीश मांगले के साथ उनकी पत्नी श्रद्धा मांगले को भी गिरफ्तार किया है
- सतीश मांगले के खिलाफ पहले भी कुछ मामले दर्ज हैं
ठाणे:
ठाणे पुलिस की रंगदारी रोधी इकाई ने डोम्बीवली इलाके में एक निजी जासूस और उसकी पत्नी को एक आईएएस अधिकारी से एक करोड़ रुपये की ‘वसूली’ करते हुए गिरफ्तार किया है. इस आईएएस अधिकारी को छुट्टी पर भेजा गया है. ठाणे पुलिस ने आरोपियों को एक करोड़ लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया.
ठाणे पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने बताया कि आरोपी सतीश मांगले ने आईएएस अफसर राधेश्याम मोपलवार की एक ऑडियो क्लिप के बदले 10 करोड़ की मांग की थी. आरोपी सतीश मांगले ने आईएएस अफसर पर दबाव बनाने के लिए ऑडियो क्लिप के साथ उनकी अलग अलग विभागों में शिकायत भी की थी.
खास बात है कि एमएसआरडीसी के एमडी रहते हुए एक जगह की शिफ्टिंग के बदले रिश्वत मांगने वाले आईएएस अफसर राधेश्याम मोपलवार का ऑडियो भी वायरल हुआ था जिसके बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था. ठाणे पुलिस के मुताबिक राधेश्याम मोपलवार ने 10 करोड़ मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी.
पुलिस ने मामला दर्ज कर प्राथमिक जांच में पैसे की मांग के सबूत मिलने पर 7 करोड़ में सौदा तय कर ट्रैप लगाया और पहली किश्त के रूप में एक करोड़ लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. खास बात है कि पुलिस ने मामले में आरोपी जासूस सतीश मांगले के साथ उनकी पत्नी श्रद्धा मांगले को भी गिरफ्तार किया है. 2 आरोपी अब भी फरार हैं. ठाणे पुलिस के मुताबिक सतीश मांगले के खिलाफ इसके पहले भी जबरन वसूली, बलात्कार और एक अफसर का सीडीआर निकालने का मामला दर्ज है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Private Detective And His Wife Arrested