राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पाटिल ने किया आगाह
- शिवसेना और बीजेपी को किया आगाह
- उन्होंने कहा कि गठबंधन टूटने का फायदा कांग्रेस को होगा
मुंबई:
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने आज आगाह किया कि महाराष्ट्र में अगले विधानसभा चुनावों के पहले भाजपा और शिवसेना में गठबंधन नहीं हुआ तो राज्य में कांग्रेस सत्ता में आ सकती है. राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पाटिल ने कोल्हापुर जिले में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ भाजपा शिवसेना से गठबंधन करने को मजबूर है. अगर गठबंधन टूटा तो (अगले विधानसभा चुनावों के बाद) कांग्रेस सत्ता में आ सकती है.’’
यह भी पढ़ें: पालघर लोकसभा सीट उपचुनाव : फडणवीस ने 14 मिनट का ऑडियो क्लिप जारी कर शिवसेना को दिया जवाब
उन्होंने कहा कि सोमवार को होने वाले पालघर लोकसभा उपचुनाव के मामले में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ‘गलत राजनीति ’ की और दोनों दलों के बीच ‘‘तल्ख’’ संबंधों के लिए उन्हें दोषी ठहराया. पाटिल ने कहा, ‘‘ पिछले चार साल में भाजपा और शिवसेना ने शायद ही कोई बड़ा चुनाव साथ लड़ा है.’’
VIDEO: शिवसेना लोकसभा का चुनाव अपने दम पर लड़ेगी : उद्धव ठाकरे
इस साल जनवरी में भाजपा सांसद चिंतामन वनगा के निधन के बाद पालघर लोकसभा क्षेत्र में उपचुनाव कराया जा रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Chandrakant Patil, BJP Shiv Sena Alliance