विज्ञापन

CBI ने 40 लाख की घूस लेते IRS को पकड़ा, ठिकानों से मिला 1.33 करोड़ का कैश-सोना

CBI ने महाराष्ट्र के रायगढ़ में तैनात CGST विभाग के IRS और अधीक्षक को 40 लाख रुपये की रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है. आरोपियों के ठिकानों से 43 लाख नकद और 90 लाख के आभूषण बरामद हुए हैं.

CBI ने 40 लाख की घूस लेते IRS को पकड़ा, ठिकानों से मिला 1.33 करोड़ का कैश-सोना

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले स्थित केंद्रीय माल एवं सेवा कर विभाग में अतिरिक्त आयुक्त पद तैनात भारतीय राजस्व सेवा के एक अधिकारी को 40 लाख रुपये की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है. उनके साथ विभाग के अधीक्षक और एक बिचौलिये को भी पकड़ा गया है.

 1.50 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी

सीबीआई के अनुसार स्टोन-क्वार्राइंग फर्म ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके जीएसटी और रॉयल्टी से जुड़े मामले को निपटाने के लिए रायगढ़ में तैनात CGST के अधीक्षक द्वारा 1.50 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है. बाद में आपसी बातचीत में सौदा 40 लाख रुपये में तय हुआ. शिकायत के आधार पर सीबीआई ने 26 अगस्त 2026 को मामला दर्ज किया और रिश्वत मांगने वाले आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया. 

cbi arrests irs officer cgst superintendent 40 lakh bribe case maharashtra

cbi arrests irs officer cgst superintendent 40 lakh bribe case maharashtra

बिचौलिये के जरिए ली जा रही थी रिश्वत की रकम

आरोपी सरकारी अधिकारियों ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम एक निजी बिचौलिये के माध्यम से देने को कहा था और उसे बिचौलिये के पास जाकर 40 लाख रुपये सौंपने का निर्देश दिया. जैसे ही शिकायतकर्ता ने बिचौलिये को पैसे दिए, सीबीआई की टीम ने दबिश देकर बिचौलिये को 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

ठिकानों से 43 लाख नकद और 90 लाख के आभूषण बरामद

रिश्वत की राशि स्वीकार किए जाने की पुष्टि आरोपी सरकारी अफसरों द्वारा बिचौलिये से किए जाने के बाद, सीबीआई ने त्वरित कार्रवाई करते हुए CGST के अतिरिक्त आयुक्त (IRS अधिकारी) और अधीक्षक दोनों को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद सीबीआई ने आरोपियों के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की, जहां तलाशी के दौरान 43 लाख रुपये नकद और लगभग 90 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए. सीबीआई ने फिलहाल आरोपियों के नाम उजागर नहीं किए हैं. सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की जांच की जा रही है.

Success Story: 12वीं फेल RAS अफसर, डांसर से तहसीलदार बने बृजेश परमार, 2 बार क्रैक की RPSC

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBI, IRS, Maharshtra, Bribe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com