विज्ञापन

'मांसाहारी चाय' पी रहे हैं हमारे क्रिकेटर्स? वानखेड़े की कैंटीन में गंदगी पर बॉम्बे HC ने MCA को लगाई फटकार

Bombay High Court: बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) की कैंटीन में कीड़े मकोड़े पाए जाने पर नाराजगी जताई है. हाईकोर्ट ने MCA पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हमारे क्रिकेटर्स' मांसाहारी चाय' पी रहे हैं ?.

'मांसाहारी चाय' पी रहे हैं हमारे क्रिकेटर्स? वानखेड़े की कैंटीन में गंदगी पर बॉम्बे HC ने MCA को लगाई फटकार
बॉम्बे हाई कोर्ट (फाइल फोटो)
मुंबई:

महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने हाल ही में IAS तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में मुंबई के कई वीवीआईपी क्लबों और सरकारी कैंटीनों में औचक निरीक्षण किया था. जांच के दौरान MCA परिसर में चल रहे पांच बड़े फूड आउटलेट्स में गंदगी मिली थी. जिसके बाद पांच कैंटीनों के लाइसेंस निरस्त किए गए थे. यह मामला बॉम्बे हाई कोर्ट में पहुंचा था. जिस पर सुनवाई के दौरान बॉम्बे हाई कोर्ट ने MCA से सवाल किया है कि हमारे खिलाड़ियों को 'मांसाहारी चाय' पिलाई जा रही है, आपको इसकी जानकारी है या नहीं?. कोर्ट ने इसे खिलाड़ियों की सेहत के साथ बड़ा खिलवाड़ बताया है. अदालत ने एमसीए को निर्देश दिया है कि वह अपनी सभी कैंटीनों को पूरी तरह से साफ रखे. 

कैंटीनों के लाइसेंस निलंबित हुए थे  

बॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रविंद्र घुगे और न्यायमूर्ति गौतम अंखड़ की पीठ एमसीए की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें एफडीए के उस फैसले को चुनौती दी गई थी. जिसमें पांच कैंटीनों के लाइसेंस निरस्त किए गए थे. एमसीए के वकील विक्रम नानकानी ने कहा कि FDA को पहले नोटिस जारी करना चाहिए था, ताकि भोजनालयों को कमियों को दूर किया जा सके. जिस पर हाईकोर्ट ने कहा 'रेस्तरां के किचन में मक्खियां और कॉकरोच रेंग रहे हैं, यह एक तरह की मांसाहारी चाय है. क्या वहां आने वाले क्रिकेटर्स और मेहमानों को अंदाजा भी है कि वे किस तरह की चाय का सेवन कर रहे हैं?. 

ये भी पढ़ेंः पुणे की मिठाई दुकान पर कार्रवाई सही थी, हाई कोर्ट के आदेश पर बोले FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे

कैंटीनों में बेहद गंदगी थी 

अदालत ने कहा एफडीए की रिपोर्ट के अनुसार भोजनालय की रसोई में कॉकरोज और मक्खियां भरी हुई थीं, जबकि फर्श फिसलन भरा और गंदा था. जो स्वच्छता मानकों का घोर उल्लंघन है. इसलिए एफडीए तत्काल लाइसेंस निलंबित करने का निर्णय ले सकता है. हाईकोर्ट ने साफ किया कि वीवीआईपी हो या आम जनता, खाद्य सुरक्षा के नियमों से कोई समझौता नहीं हो सकता.

कोर्ट ने महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में की जा रही इस सख्त कार्रवाई की जमकर सराहना की है. मामले की अगली सुनवाई 29 अगस्त 2026 को होगी.

ये भी पढे़ंः 'FDA तलवार से मच्छर मारने की कोशिश कर रही' Amazon के खिलाफ़ कार्रवाई पर HC ने फटकार लगाई 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bombay High Court, FDA Action, Tukaram Mundhe, Wankhede Stadium, Tukaram Mundhe FDA Action
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com