विज्ञापन

महाराष्ट्र MLC चुनाव 2026: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, जानें क‍िन पर लगाया दांव?

महाराष्ट्र MLC चुनाव 2026 के ल‍िए भाजपा ने रव‍िवार रात को उम्मीदवारों की सूची जारी की. नागपुर उप-चुनाव के लिए डॉ. राजीव पोतदार को टिकट मिला है. पूरी लिस्ट यहां देखें.

महाराष्ट्र MLC चुनाव 2026: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, जानें क‍िन पर लगाया दांव?
  • BJP ने महाराष्ट्र विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव और उप-चुनाव 2026 के लिए 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की है
  • पार्टी ने स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र के 10 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का नाम घोषित किया है
  • नागपुर स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र के उप-चुनाव के लिए डॉ. राजीव पोतदार को भाजपा का उम्मीदवार बनाया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र विधान परिषद के आगामी स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव और उप-चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी इस आधिकारिक सूची में कुल 11 उम्मीदवारों के नामों पर स्वीकृति दी गई है.

महाराष्ट्र MLC चुनाव 2026 के लिए 10 उम्मीदवार

भाजपा ने स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र से होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए महाराष्ट्र की 10 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं, जो इस प्रकार हैं.

1. वर्धा-चंद्रपुर-गढ़चिरोली से अरुण लखाणी
2. भंडारा-गोंदिया से अविनाश ब्राह्मणकर
3. अमरावती से प्रवीण पोटे पाटिल
4. सांगली-सतारा से धैर्यशील कदम
5. सोलापुर से राजेंद्र राऊत
6. अहिल्यानगर से प्राजक्त तनपुरे
7. छत्रपति संभाजीनगर-जालना से सुहास शिरसाट
8. नांदेड़ से अमर राजूरकर
9. धाराशिव-लातूर-बीड से बसवराज पाटिल
10. जलगांव से नंदकिशोर महाजन

नागपुर उप-चुनाव के लिए उम्मीदवार

द्विवार्षिक चुनाव के अलावा, पार्टी ने नागपुर स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र से होने वाले विधान परिषद उप-चुनाव के लिए डॉ. राजीव पोतदार के नाम पर मुहर लगाई है. भाजपा केंद्रीय कार्यालय (नई दिल्ली) से जारी इस सूची के बाद अब महाराष्ट्र में चुनावी सरगर्मियां तेज होने की उम्मीद है. सभी सीटों पर स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधि मतदान करेंगे.

चुनाव आयोग के अनुसार महाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीटों के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव होने हैं. आयोग अधिसूचना 25 मई को चुनावों का कार्यक्रम घोषित कर चुका है. मतदान 18 जून को होगा वोटों की गिनती 22 जून को होगी. फ‍िलहाल संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू है. 

लेखक के बारे में
img
विश्वनाथ सैनी
Deputy News Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP Maharashtra MLC Candidate List 2026, Maharashtra Local Authorities Constituency Election, Nagpur MLC Bye Election Candidate, Arun Lakhani Wardha, Pravin Pote Patil Amravati
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com