विज्ञापन

जिस छात्रा को स्कूल से लाता-ले जाता था, उसी का किया यौन उत्पीड़न; ऑटो ड्राइवर की दरिंदगी

महाराष्ट्र के जालना जिले से पुलिस ने एक ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार किया है, जिस पर एक नाबालिक छात्रा का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है.

जिस छात्रा को स्कूल से लाता-ले जाता था, उसी का किया यौन उत्पीड़न; ऑटो ड्राइवर की दरिंदगी
  • महाराष्ट्र के जालना जिले में एक ऑटो ड्राइवर ने स्कूल जाने वाली नाबालिग छात्रा के साथ यौन शोषण किया है
  • आरोपी ऑटो ड्राइवर रोजाना छात्रा को स्कूल लाने-ले जाने का काम करता था और उस पर दबाव बनाकर उत्पीड़न किया
  • पुलिस ने आरोपी भरत मगरे को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर मामले की जांच जारी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जालना:

महाराष्ट्र के जालना से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ऑटो ड्राइवर ने एक स्कूली छात्रा के साथ दरिंदगी की है. जिस ऑटो ड्राइवर पर छात्रा के साथ दरिंदगी का आरोप लगा है, वह उसे स्कूल से लाने-ले जाने का काम करता था. पुलिस ने ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. 

मामला जालना जिले की भोकरदन तहसील का है, जहां स्कूल जाने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ उसी के ऑटो ड्राइवर ने यौन शोषण किया. मामला सामने आने के बाद लोगों में गुस्सा है. माता-पिता अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं. वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी ड्राइवर रोजाना छात्रा को स्कूल लाने-ले जाने का काम करता था. आरोपी ड्राइवर का नाम भरत मगरे है और उसकी उम्र 32 साल है. वह शादीशुदा है. आरोप है कि उसने छात्रा पर दबाव बनाकर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया.

माता-पिता की शिकायत के बाद भोकरदन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com