विज्ञापन

कौन हैं कश्मीर की कायनात? जो बनेंगी महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार की बहू, दिल्ली से भी कनेक्शन

महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार के बड़े बेटे पार्थ जल्द सगाई करने वाले हैं. शरद पवार की होने वाली पोता बहू का कश्मीर से खास कनेक्शन है. वह सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में भी पहुंचीं थीं.

कौन हैं कश्मीर की कायनात? जो बनेंगी महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार की बहू, दिल्ली से भी कनेक्शन
सुनेत्रा पवार के बेटे पार्थ पवार की सगाई कश्मीरी पंडित लड़की के साथ जल्द होगी.
  • महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार के बेटे पार्थ पवार की सगाई जल्द कायनात धर से होने वाली है
  • पार्थ और कायनात की सगाई 29 जुलाई को पुणे में सादगी से आयोजित की जाएगी
  • कायनात धर कश्मीरी पंडित परिवार से हैं और उनका परिवार हरियाणा में रहता है
मुंबई:

एनसीपी नेता शरद पवार के घर जल्द शहनाई बजने वाली है. शरद पवार के पोते यानी कि महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार के बड़े बेटे और सांसद पार्थ पवार की शादी फिक्स हो गई है. वह जल्द ही कायनात धर के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. पार्थ और कायनात की सगाई 29 जुलाई को पुणे में होगी. सगाई का यह कार्यक्रम बहुत ही सादगी भरा और निजी होगा. 

दरअसल अजित पवार के निधन को अभी एक साल भी नहीं हुआ है इसीलिए परिवार ने सगाई का कार्यक्रम सादगी से करने का फैसला लिया है. अजित पवार के निधन के बाद उनके घर में खुशी का ये पहला मौका है. हालही में सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी हुई थी. अब अजित पवार के बेटे पार्थ की सगाई होने जा रही है. जानकारी के मुताबिक, अजित पवार ने भी पार्थ और कायनात धर की शादी के लिए अपनी सहमति दे दी थी. 

 कौन हैं सुनेत्रा पवार की होने वाली बहू?

सुनेत्रा और अजित पवार की होने वाली बहू का नाम कायनात धर है. उनका ताल्लुक कश्मीर से है. वह मूल रूप से कश्मीरी पंडित परिवार से हैं. पार्थ और कायनात के रिश्ते को लेकर काफी समय से अटकलें लगाई जा रही थीं. कायनात को पहली बार पार्थ के साथ सार्वजनिक तौर पर उनकी बुआ सुप्रिया सुले की बेटी रेवत की शादी में मुंबई में देखा गया था. तब से ये चर्चा चल रही थी कि पार्थ के साथ दिखी ये मिस्ट्री गर्ल आखिर है कौन. अब दोनों जल्द सगाई करने जा रहे हैं.

कश्मीरी पंडित हैं पार्थ पवार की होने वाली मंगेतर

जानकारी के मुताबिक, कायनात धर दिल्ली में काम करती हैं. वह मूल रूप से कश्मीर की रहने वाली हैं. वह एक कश्मीरी पंडित हैं. लेकिन उनका परिवरा लंबे समय से हरियाणा में रह रहा है. पवार परिवार के साथ उनके परिवार के रिश्ते बहुत ही पुराने और करीबी हैं. 

कायनात ने मुश्किल समय में दिया पवार परिवार का साथ

कायनात पवार परिवार के कितने करीब है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वे मुश्किल समय में पार्थ के साथ खड़ी रहीं. बारामती में जब अजित पवार का प्लेन करैश हुआ था तब कायनात तुरंत वारामती पहुंची थीं. उनको वर्ली शोकसभा में भी देखा गया था. हालही में पार्थ और कायनात को साथ में उज्जैन महाकाल मंदिर में एक साथ पूरा करते ङी देखा गया था. बता दें कि अजित पवार के छोटे बेटे जय की शादी पहले ही हो चुकी है. अब उनके बड़े बेटे पार्थ की जल्द सगाई होने जा रही है. कश्मीरी पंडित कायनात सुनेत्रा पवार की बहू बनने जा रही हैं. 

ये भी पढ़ें-Mundhwa Land Deal: पार्थ पवार की कंपनी 'अमेडिया' को बड़ा झटका, 22.47 करोड़ रुपये भरने का आदेश, पुणे जमीन मामले में अपील खारिज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajit Pawar, Parth Pawar, Parth Pawar And Kainat Dhar, Sunetra Pawar, Parth Pawar Engagement
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com