मुंबई पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला.
मुंबई:
मुंबई से सटे नालासोपारा में तुलिंज पुलिस ने 5 साल की मासूम के अपहरण और हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है. पुलिस के मुताबिक हत्या की आरोपी कोई और नहीं मासूम के पिता की प्रेमिका है. खास बात है कि जिस कातिल को पकड़ने के लिए पालघर पुलिस की छह अलग-अलग टीमें नालासोपारा से नवसारी तक खाक छान रही थी वह मृतका के घर से महज कुछ ही दूरी पर अपने घर में सुकून से बैठी मिली. आरोपी महिला का नाम है अनिता वाघेला.
मामले में मृतका अंजलि सरोज के पिता की भूमिका भी संदिग्ध है क्योंकि उसने मासूम को चाकलेट देने के बहाने फुसलाकर अपने साथ ले जा रही महिला को सीसीटीवी में देखने के बाद भी पहचनानने से इनकार कर दिया था. उसे डर था कि महिला की पहचान होने से उसके कथित प्रेम का राज खुल जायेगा.
नालासोपारा के विजय नगर से 24 मार्च को 5 साल की अंजलि सरोज को एक महिला ने अगवा कर लिया था. सीसीटीवी के आधार पर जांच पड़ताल शुरू हुई लेकिन दूसरे दिन ही अंजलि का शव गुजरात के नवसारी रेलवे स्टेशन के शौचालय में मिला.
आसपास के लोगों से पूछताछ और संतोष के मोबाइल में अनिता के नाराजी भरे मैसेज देखकर शक के आधार पर जांच करते हुए तुलिंज पुलिस ने आखिरकार आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया.
जानकारी के मुताबिक मृतक अंजलि के पिता संतोष सरोज और आरोपी महिला अनिता वाघेला छह साल से एक दूसरे के करीब थे. संतोष ने उससे शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाया लेकिन बाद में बेटी का बहाना बताकर शादी करने से टालमटोल करने लगा. उसका गर्भपात भी करवाया था. इसलिए नाराज होकर अनिता ने प्रेमी के बेटी को ही रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं