विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2019

महाराष्ट्र : कैंट इलाके से सेना की वर्दी पहने 3 संदिग्ध गिरफ्तार, 2 उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहने वाले

बीते हफ्ते ही नेशनल इनवेस्टिगेटिव एजेंसी यानी एनआईए ने भारत में इस्लामिक स्टेट के एक बड़े मॉड्यूल 'हरकत उल हर्ब ए इस्लाम' का भंडाफोड़ करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है.

महाराष्ट्र : कैंट इलाके से सेना की वर्दी पहने 3 संदिग्ध गिरफ्तार, 2 उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहने वाले
फाइल फोटो
मुंबई:

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में 3 संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है.  तीनों युवक भारतीय सेना के परिसर में सेना की वर्दी में घूमते हुए पकड़े गए. 3 जनवरी को दोपहर में पकड़े गए 3 में से 2 उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर के बताये जा रहे हैं. जबकि एक अहमदनगर के ही पारनेर का रहने वाला है. मामला सेना से जुड़ा होने से महाराष्ट्र एटीएस और आईबी के अफसर भी जांच में जुट गए हैं.  तीनों के खिलाफ भींगार पुलिस थाने में मामला दर्ज कर पूछताछ हो रही है. गौरतलब है कि बीते हफ्ते ही नेशनल इनवेस्टिगेटिव एजेंसी यानी एनआईए ने भारत में इस्लामिक स्टेट के एक बड़े मॉड्यूल 'हरकत उल हर्ब ए इस्लाम' का भंडाफोड़ करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. ये लोग दिल्ली में 26 जनवरी के पहले बड़े पैमाने पर हमले की तैयारी कर रहे थे. इनके पास से बड़ी मात्रा में बम बनाने का सामान, रॉकेट लॉन्चर और हथियार मिले हैं.  NIA के आईजी, आलोक मित्तल ने बताया कि 10 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है, जिसमें से 5 दिल्ली से और 5 यूपी के हैं. उनके पास से काफी हथियार बरामद हुए हैं. जिससे पता चलता है कि बड़ी साज़िश को अंजाम देने वाले थे.

...जानिए कैसे NIA ने किया इस्लामिक स्टेट के नए मॉड्यूल का भंडाफोड़, बड़े आतंकी हमलों की थी तैयारी

उन्होंने कहा कि ये लोग जल्द हमला करने वाले थे और रिमोट कंट्रोल से ब्लास्ट की तैयारी थी. एक ग्रेनेड लॉन्चर, 17 पिस्तौल, 25 किलो केमिकल, 120 अलार्म घड़ियां बरामद हुई हैं. NIA ने बताया कि फ़िदायीन हमले की भी तैयारी थी और 'फ़िदायीन हमले के लिए जैकेट बना रहे थे. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एनआईए की टीम तीन बार छापेमारी कर चुकी है. 

NIA की रिमांड पर भेजे गए दिल्‍ली में आतंकी साजिश रचने वाले 10 आरोपी​

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
3 Suspects Arrested In Maharastra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com