विज्ञापन

जेल जाते समय दोस्त को दे गया घर की चाबी, जब लौटा तो गायब था AC, जेवर और एक्टिवा; गर्लफ्रेंड से भी ऐंठे 20 हजार

ग्वालियर में दोस्ती में धोखे का मामला सामने आया है. जेल जाने से पहले युवक ने दोस्त को कमरे की चाबी दी थी, लेकिन जब जेल से बाहर आया तो उसके साथ बड़ा धोखा हो चुका था. साथ ही उसकी महिला मित्र भी धोखे क शिकार हो चुकी थी.

जेल जाते समय दोस्त को दे गया घर की चाबी, जब लौटा तो गायब था AC, जेवर और एक्टिवा; गर्लफ्रेंड से भी ऐंठे 20 हजार
सांकेतिक तस्वीर.
  • जेल गए दोस्त के कमरे से AC, सोना, Activa उड़ाई, गर्लफ्रेंड से 20 हजार भी ऐंठे.
  • दोस्त कमरे की देखरेख के लिए चाबी सौंपकर गया था जेल, लौटकर मिला धोखा.
  • बहोड़ापुर थाने में शिकायत, थाना प्रभारी आलोक परिहार बोले - मामला दर्ज हो गया है.

कहते हैं दोस्त आपके साथ हर मुसीबत में साथ खड़ा रहता है, लेकिन क्या हो जब वो धोखा दे जाए. इससे बड़ा आघात किसी के लिए नहीं हो सकता. कुछ ऐसा ही हुआ ग्वालियर में एक युवक के साथ. वह एक आपराधिक मामले में जेल जाने वाला था, लेकिन उससे पहले उसने अपने दोस्त को अपने किराये के घर की चाबी सौंप दी थी. उसे भरोसा था कि वह उसके घर का ध्यान रखेगा, लेकिन यही कदम उसे भारी पड़ गया.

पीड़ित युवक उधर जेल में बंद था, लेकिन इधर उसके कमरे से सारा सामान साफ हो गया. दोस्त ने पहले तो एसी गायब की, फिर सोने के जेब, मोबाइल और फिर एक्टिवा स्कूटी गायब कर दी. इतना ही नहीं उसने पीड़ित युवक के नाम पर उसकी गर्लफ्रें से 20 हजार रुपये भी ले लिए.

जब घर लौटा तो मिला धोखा

छह महीने जेल में रहने के बाद युवक लौटा तो देखा कि उसके किराये वाले कमरे से सारा सामान गायब हो गया तो उसने अपने दोस्त से बात की. उसने बताया कि सामान उसके पास है, जब मांगा तो लौटाने से इनकार कर दिया. इसके बाद पीड़ित बहोड़ापुर थाने पहुंचा तो मामला दर्ज कराया, जिसके बाद जांच शुरू की गई.

थाने में दी शिकायत

थाने में दी गई शिकायत से पता चला कि नई सड़क क्षेत्र के जवाहर सिंह की पायगा के रहने वाले सोनू कुमार धौलपुरिया (35) किसी मामले में छह महीने के लिए जेल गया था, लेकिन उसने घोसीपुरा स्थित किराये के कमरे की चाबी दोस्त पवन प्रजापति को सौंप दी और सामान की देखरेख करते रहने को कहा था.

ये सामान था गायब

छह माह बाद जब सोनू जमानत पर जेल से बाहर आया तो सीधा कमरे में पहुंचा. वहां देखा कि घर में रखा सारा कीमती सामान गायब हो गया है, जिसमें पैनासोनिक का एसी, सोने की अंगूठी, चेन और पेंडल, मोबाइल, एक्टिवा स्कूटी शामिल है. सोनू ने अपने केयर टेकर दोस्त पवन से सामान के बारे में पूछा तो वह पहले टालमटोल करता रहा, लेकिन उसके बाद में सामान लौटाने से ही साफ इनकार कर दिया.

गर्लफ्रेंड भी हुई शिकार

सोनू ने शिकायत में बताया कि जेल में रहने के दौरान उसका दोस्त पवन उसकी महिला मित्र शैफैली से भी मिला और उसके नाम पर 20 हजार रुपये भी ले लिए. इसके बाद सोनू ने बहोड़ापुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.

थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है. मामला दर्ज कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें- क्या गैर-कानूनी है कार पर लिपस्टिक 'KISS' करवाना? जानें पुलिस ने क्यों काटा चालान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gwalior News, Friendship, Friendship Betrayal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com