विज्ञापन

समर्थ-गिरिबाला के बर्ताव, निजी जिंदगी और प्रेग्नेंसी, CBI ने ट्विशा शर्मा के साइकियाट्रिस्ट से क्या सवाल किए?

ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच कर रही CBI की टीम ने उसके साइकियाट्रिस्ट डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी से पूछताछ की. टीम ट्विशा की पर्सनल लाइफ (Personal Life) से लेकर समर्थ-गिरिबाला के बर्ताव समेत डॉक्टर से सात अहम सवाल पूछे. डॉक्टर का बयान केस के लिए अहम साबित हो सकता है.

समर्थ-गिरिबाला के बर्ताव, निजी जिंदगी और प्रेग्नेंसी, CBI ने ट्विशा शर्मा के साइकियाट्रिस्ट से क्या सवाल किए?
सीबीआई ने ट्विशा शर्मा के साइकियाट्रिस्ट डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी से की पूछताछ.

भोपाल: ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI ने जांच का दायरा और बड़ा कर दिया है. CBI की टीम ने ट्विशा शर्मा का इलाज कर रहे जाने-माने साइकियाट्रिस्ट डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी से पूछताछ की. इस दौरान टीम ने डॉ. त्रिवेदी से ट्विशा शर्मा की निजी जिंदगी, पति समर्थ और सास गिरिबाला सिंह के व्यवहार और प्रेग्नेंसी सिंड्रोम से जुडे कई कई अहम सवाल पूछे, यानी सीबीआई अब मेडिकल हिस्ट्री और डॉ. त्रिवेदी से ट्विशा की बातचीत के आधार पर मामले को सुलझाने का प्रयास कर रही है. 

दरअसल, ट्विशा शर्मा की मौत के बाद पति समर्थ और गिरिबाला सिंह ने पुलिस को बताया था कि ट्विशा का मानसिक इलाज चल रहा था. दोनों ने साइकियाट्रिस्ट डॉ सत्यकांत त्रिवेदी का वो पर्चा सौंपा था, जिसमें ट्विशा के इलाज और उसे दी जा रहीं दवाइयों की फेहरिस्त थी. इस पर्चे के हिसाब से ट्विशा एडजस्टमेंट डिसऑर्डर से गुजर रही थी और उसे नींद की गोलियां दी जा रही थी. 

ये भी पढ़ें- ट्विशा केस में फंदे को लेकर पुलिस की एक और करतूत का खुलासा, एक्सपर्ट बोले, इससे समर्थ-गिरिबाला को मिलेगा सीधा फायदा

CBI ने डॉ. से निजी बातचीत की जानकारी मांगी 

सूत्रों के मुताबिक, CBI ने डॉ. त्रिवेदी से पूछताछ में ट्विशा की बीमारी की हिस्ट्री, इलाज का रिकॉर्ड और काउंसलिंग सेशन के दौरान हुई व्यक्तिगत बातचीत की जानकारी मांगी है. जांच एजेंसी ये पता लगाना चाहती है कि मौत से पहले ट्विशा किस तरह के मानसिक तनाव से गुजर रही थी. क्या वह तनाव समर्थ और गिरिबाला से जुड़ा था. 

सीबीआई ने डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी से क्या सवाल किए? 

  • इलाज कीटाइमलाइन: ट्विशा ने कब से कब तक काउंसलिंग ली, कितने सेशन हुए? 
  • डायग्नोसिस क्या थी: ट्विशा किन मानसिक समस्याओं से पीड़ित थी, डिप्रेशन, एंग्जाइटी या कोई और डिसऑर्डर?
  • निजी जिंदगी के राज: काउंसलिंग में ट्विशा ने अपने रिश्तों, परिवार, शादीशुदा जिंदगी को लेकर क्या कहा था?
  • अटेंडेंट कौन था: इलाज के लिए ट्विशा के साथ परिवार का कौन सदस्य आता था, समर्थ या गिरिबाला ट्विशा?
  • आरोपियों का जिक्र: क्या ट्विशा ने सेशन के दौरान समर्थ और गिरिबाला के व्यवहार, टॉर्चर या मानसिक दबाव के बारे में कभी कुछ बताया था?
  • प्रेग्नेंसी सिंड्रोम: प्रेग्नेंट होने के बाद ट्विशा का मूड, व्यवहार कैसा था, क्या उसने डिप्रेशन, मूड स्विंग या मेंटल ब्रेकडाउन की शिकायत की थी?

ये भी पढ़ें- गिरिबाला-समर्थ को जेल में VIP ट्रीटमेंट, यहां वो 29 कैदी भी, जिन्हें ट्विशा की सास ने जज रहते सुनाई थी सजा

केस डॉ. त्रिवेदी की गवाही अहम 

डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी की गवाही ट्विशा केस में बड़ा रोल अदा कर सकती है. अगर ट्विशा ने काउंसलिंग में पति समर्थ और सास गिरिबाला सिंह की प्रताड़ना का जिक्र किया है, तो CBI के पास आत्महत्या के लिए उकसाने का सीधा सबूत होगा, जो कोर्ट में बड़ा आरोपियों के खिलाफ अहम कड़ी साबित हो सकता है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com