विज्ञापन

'पूरी कांग्रेस शामिल थी, सभी के मुंह पर तमाचा', यौन शोषण मामले में पिता के बरी होने पर बोले बेटे करण भूषण

करण भूषण ने इस बात पर भी जोर दिया कि इस मुद्दे का चुनाव से कोई लेना देना नहीं है. इस मुद्दे को यूपी चुनाव के दौरान नहीं उठाया जाएगा. उनके मुताबिक यह एक निजी मु्द्दा था जिसमें अब जीत मिल चुकी है.

'पूरी कांग्रेस शामिल थी, सभी के मुंह पर तमाचा', यौन शोषण मामले में पिता के बरी होने पर बोले बेटे करण भूषण
बीजेपी सांसद करण भूषण
ANI

पहलवानों के द्वारा दायर किए यौन शोषण मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण सिंह को बरी कर दिया है. अब उनके बेटे और बीजेपी सांसद करण भूषण ने इस पर प्रतिक्रिया दी है. वे कहते हैं कि अदालत का फैसला स्पष्ट बताता है कि सभी आरोप पूरी तरह फर्जी, मनगढ़त और राजनीति से प्रेरित थे. पूरी कांग्रेस ही इस साजिश के खिलाफ थी. इन सभी के मुंह पर यह एक तमाचा है. यह हमारा एक निजी मुद्दा था, इस का चुनाव से कोई लेना देना नहीं है.

बातचीत के दौरान एक वक्त ऐसा भी आया जब करण भूषण थोड़े नाराज हो गए. पत्रकार ने जब जानना चाहा कि वे किसी एक नेता का नाम क्यों नहीं लेते, क्या उन्होंने किसी का नाम लेने से परहेज है तो इस पर उन्होंने तल्ख प्रतिक्रिया दी. करण भूषण ने कहा कि हमें नाम लेने से क्यों डर लगेगा, कौन-कौन गया था, राहुल गांधी गए थे, प्रियंका गांधी गई थी, केजरीवाल गए थे. इन सभी के मुंह पर आज तमाचा लगा है.

करण भूषण ने इस बात पर भी जोर दिया कि इस मुद्दे का चुनाव से कोई लेना देना नहीं है. इस मुद्दे को यूपी चुनाव के दौरान नहीं उठाया जाएगा. उनके मुताबिक यह एक निजी मु्द्दा था जिसमें अब जीत मिल चुकी है. उनके अनुसार उनके पिता की छवि हमेशा से ही साफ थी, सिर्फ दाग लगाने की कोशिश हुई थी. अब जब यह विवाद सुलझ चुका है, ऐसे में छवि और ज्यादा साफ हो गई है.

ये भी पढ़ें- बृजभूषण सिंह को बरी करते हुए दिल्ली की कोर्ट ने की ये टिप्पणियां

वैसे इस मामले को लेकर NDTV को पता चला है कि कोर्ट ने आदेश में कहा कि ये आरोप हरियाणा के रोहतक स्थित कुश्ती ट्रेनिंग सेंटर महादेव अकादमी में एक महिला और एक पुरुष पहलवान के साथ-साथ कोचों ने सामूहिक रूप से लगाए थे.अदालत ने अभियोजन पक्ष के एक गवाह का हवाला देते हुए कहा कि रिकॉर्ड से जो बात सामने आई है, वह यह है कि धरने पर बैठने से पहले गवाह संख्या 5 ने यौन उत्पीड़न का कोई आरोप नहीं लगाया था और न ही किसी महिला पहलवान का नाम लिया गया था, जिसने कथित तौर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया हो. फिर अचानक सेलेक्टेड महिला पहलवान सामने आईं और उन्होंने बड़े ही 'फैंसी' तरीके से तैयार की गई शिकायतों में इन आरोपों में शामिल कर लिया और 21 अप्रैल 2023 को पुलिस के सामने केस दर्ज करवाया गया.अदालत ने उन दो पहलवानों के बयानों पर भी भरोसा किया, जिन्होंने शुरू में यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी, लेकिन बाद में अपने बयान बदल दिए, कोर्ट ने उनके बयानों को अधिक विश्वसनीय पाया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Brijbhushan, Brij Bhushan Delhi Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com