विज्ञापन

Success Story: किसान के बेटे ने लहराया परचम, MPPSC परीक्षा में चौथी रैंक लाकर बने ऑफिसर; 5-6 घंटे करते थे पढ़ाई

Success Story: धरवेंद्र सिंह ने पठा के साथ-साथ पूरे छतरपुर का नाम रोशन किया है. उन्होंने MPPSC की खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा 2025 में सफलता हासिल की है.

Success Story: किसान के बेटे ने लहराया परचम, MPPSC परीक्षा में चौथी रैंक लाकर बने ऑफिसर; 5-6 घंटे करते थे पढ़ाई
धरवेंद्र सिंह ने MPPSC परीक्षा में हासिल की सफलता

Dharvendra Singh Success Story: दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम के बल पर छतरपुर के रहने वाले धरवेंद्र सिंह ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा 2025 में परचम लहराया है. धरवेंद्र ने पूरे प्रदेश में चौथी रैंक हासिल की है. उन्होंने नौकरी के साथ-साथ यह सफलता हासिल की है. धर्मेंद्र हर दिन 5 से 6 घंटे पढ़ाई करते थे और सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक ड्यूटी करते थे. दरअसल, धरवेंद्र कृषि विस्तार अधिकारी के तौर पर पदस्थ है और उनका ऑफिस वर्क सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक है. हालांकि तैयारी के दौरान वो नोट्स की फोटो खींचकर ऑफिस ले जाते थे और लंच ब्रेक के दौरान इसे रिवीजन करते थे. इससे पहले वो एमपी पुलिस परीक्षा भी क्रैक कर चुके हैं.

छतरपुर के धरवेंद्र सिंह ने हासिल की बड़ी सफलता

धरवेंद्र सिंह मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के लवकुश नगर के एक छोटे से गांव पठा के रहने वाले हैं. उनके पिता भरत सिंह किसान हैं, जबकि मां विनाई देवी हाउस वाइफ है. वर्तमान में धरवेंद्र छतरपुर जिले के गौरिहार कृषि विभाग के पद पर कार्यरत हैं. धरवेंद्र सिंह का एक ही सपना था- एमपीपीएससी परीक्षा पास करना... 

सरकारी स्कूल से पढ़ाई की 

मीडिल परिवार से आने की वजह से धरवेंद्र की शुरुआती पढ़ाई पठा के सरकारी स्कूल से हुई. इसके बाद आगे की पढ़ाई (9वीं और 10वीं) प्राइवेट स्कूल से की. वहीं 11वीं और 12वीं की पढ़ाई छतरपुर के सरकारी स्कूल से की. इसके बाद उन्होंने जबलपुर कृषि कॉलेज से कृषि विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई की.

नौकरी के साथ MPPSC परीक्षा की तैयारी

धरवेंद्र साल 2017 में एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में सफलता हासिल की थी. साथ ही AFO (Agriculture Field Officer) परीक्षा पास की. इसके बाद उन्होंने साल 2019 में एमपीपीएससी फॉरेस्ट की मेंस परीक्षा में बैठे, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिल पायी. हालांकि साल 2022 में धरवेंद्र कृषि विस्तार अधिकारी बने. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा 2025 में बैठे, जिसमें उन्होंने पूरे प्रदेश में चौथी रैंक हासिल की. 

ये भी पढ़ें: MBA की पढ़ाई कर ठुकराया लाखों का पैकेज, फिर 1 एकड़ में शुरू की गुलाब की खेती; सालाना 20 लाख कमा रहे मोहित

ये भी पढ़ें: Success Story: 10वीं में स्कूल छोड़ना पड़ा, MPPSC में 6 बार मिली असफलता, अब पहली रैंक लाकर बने FSO अधिकारी


 


 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Success Story, Madhya Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com