विज्ञापन

छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने खुद को लगाई आग, शिकायत करने पर आरोपियों ने धमकाया, पिता को भी पीटा था 

सागर की मालथौन थाना पुलिस ने सेमरा लोधी गांव निवासी चार युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है.  घटना के बाद से आरोपी फरार हैं. पुलिस की टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं.

छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने खुद को लगाई आग, शिकायत करने पर आरोपियों ने धमकाया, पिता को भी पीटा था 
Sagar Crime News: पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच.

Sagar Crime News: सागर जिले के मालथौन थाना क्षेत्र के देवपुरा गांव में छेड़छाड़ से परेशान एक 14 वर्षीय नाबालिग ने खुद को आग लगा ली. गंभीर रूप से झुलसी किशोरी को इलाज के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.  

जानकारी के अनुसार, तीन महीने से कुछ युवक किशोरी को स्कूल आते-जाते समय परेशान कर रहे थे. वे उससे लगातार छेड़छाड़ कर रहे थे और गंदे कंमेंट भी कर रहे थे. शुरुआत में बच्ची चुप रही, उसने किसी को जानकारी नहीं दी. लेकिन, आरोपियों की हरकतें बढ़ने के बाद उसने पिता को घटना की जानकारी दी. इसके बाद पिता ने मालथौन थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. इससे नाराज आरोपियों ने पीड़िता के पिता के साथ मारपीट कर दी. इस घटना के बाद छात्रा और डर गई.  

16 साल के बच्चे से शादीशुदा महिला ने किया गंदा काम, होटल बुलाकर बनाए संबंध, इंस्टाग्राम से दोस्ती; जानें मामला

मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज 

मंगलवार को आरोपी युवक फिर छात्रा घर के पास पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए परिवार को धमकाने लगे. इसके बाद किशोरी ने घर में रखा डीजल डालकर खुद को आग लगा ली. चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी. परिजन तत्काल उसे मालथौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. बाद में छात्रा को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया.  विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है. 

VIDEO: महिलाओं के अंडरगारमेंट चोरी, युवक ने 40 सेकंड में की वारदात, फुर्ती CCTV में कैद 

पुलिस कर रही गिरफ्तारी के प्रयास  

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने सेमरा लोधी गांव निवासी चार युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है.  घटना के बाद से आरोपी फरार हैं. पुलिस की टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं.

Video: केंद्रीय मंत्री सिंधिया की सभा में खाने की लूट, धक्का-मुक्की के बीच लोगों को जो मिला वही ले लिया 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com