Sagar Stray Dog Terror: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर (Sagar) में एक बार फिर आवारा कुत्ते का आतंक देखने को मिला, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. यहां एक आवारा कुत्ते ने बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों समेत एक दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बना लिया. घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. यह घटना सागर शहर के चकराघाट वार्ड की है.
एक दर्जन से अधिक लोगों को आवारा कुत्ते ने काटा
दरअसल, सागर शहर के चकराघाट वार्ड में आवारा कुत्ते के आतंक से इलाके में दहशत का माहौल बन गया, क्योंकि यहां आवारा कुत्ते ने बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों समेत एक दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बना लिया है. जानकारी के अनुसार, वार्ड में बच्चे खेल रहे थे, तभी अचानक आवारा कुत्ते ने एक बच्चे पर हमला कर दिया. इसके बाद कुत्ता लगातार लोगों पर झपटता रहा और एक-एक कर कई लोगों को काट लिया.
मध्यप्रदेश: सागर में आवारा कुत्ते का आतंक, एक दर्जन से ज्यादा लोगों को काटा, CCTV वीडियो आया सामने #madhyapradesh pic.twitter.com/A1b3kXLceG
— NDTV MP Chhattisgarh (@NDTVMPCG) May 9, 2026
-->
इलाके में दहशत का माहौल
घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुत्ता राह चलते लोगों पर हमला करता दिखाई दे रहा है. स्थानीय लोगों ने तत्काल नगर निगम को सूचना दी, जिसके बाद निगम की टीम मौके पर पहुंची और आवारा कुत्ते का रेस्क्यू किया गया. वार्डवासियों ने नगर निगम से इलाके में आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए अभियान चलाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.
ये भी पढ़ें: Indore Police vs BJP: बीजेपी नेता को थप्पड़ जड़ने पर बवाल, दो पुलिसकर्मी निलंबित, टीआई लाइन अटैच
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं